Friday, March 31, 2023
Homeधर्म कर्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो करें इन मंत्रों का जाप 

 कर्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो करें इन मंत्रों का जाप 

शास्त्रों और पुराणों में कई मंत्र दिए गए हैं। यह मंत्र नकारामत्मकता को दूर करने में बहुत सहायक होते हैं। इन मंत्रों से आप अपने कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।
जीवन में मनुष्य बहुत मेहनत करता है। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी कर्जों के बोझ तले दबे रहते हैं। आर्थिक समस्या से परेशान व्यक्ति दूसरों से उधार लेकर काम चलाता है और ऐसे में उसका बैंक-बैलेंस हमेशा बिगड़ा रहता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके कई उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है, जिन्हें करने से कई तरह की आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इन उपायों से  कर्ज मुक्ति और धन लाभ की प्राप्ति होती है।

ॐ ह्रीं महालक्ष्मी च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात् ह्रीं ॐ
कर्ज मुक्ति के लिए माता लक्ष्मी का गायत्री मंत्र लाभकारी होता है।  इस मंत्र का 108 बार जाप करने से मां लक्ष्मी की अनुकंपा रहती है, वो जीवन में कभी परेशान नहीं रहते।

ॐ  नमः शिवाय श्री प्रसादयति स्वाहा
भगवान शिव का यह मंत्र प्रभावशाली माना गया है। इस मंत्र का विधिवत 108 बार जाप करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। '

ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा'
धन प्राप्ति के लिए इस मंत्र को बहुत ही उत्तम माना गया है। जो लोग नियमित रूप से उपरोक्त मंत्र का जाप करते हैं, वे कभी तंगी का सामना नहीं करते हैं।

ॐ आं ह्रीं क्रौं श्रीं श्रियै नमः ममालक्ष्मीं नाशय ममृणोत्तीर्णं कुरु कुरु संपदं वर्धय स्वाहा
इस मंत्र से जाप करने से धन का लाभ होता है साथ ही कर्ज से मुक्ति दिलाने में भी सहायक होता है। इस मंत्र का 108 बार जाप करें। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group