Wednesday, March 22, 2023
Homeमनोरंजनरिलीज के पहले विवादों में फंसी फिल्म थैंक गॉड

रिलीज के पहले विवादों में फंसी फिल्म थैंक गॉड

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' विवादों में फंस गई है। कुवैत सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को देश में बैन कर दिया है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था, जिसके बाद से ही फिल्म विवादों में घिर गई है। कॉमेडी जॉनर फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया, वहीं कुछ लोग इसका जमकर विरोध भी कर रहे हैं।

थैंक गॉड फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी, लेकिन रिलीज के पहले ही फिल्म कंट्रोवर्सीज में घिर गई है। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में चित्रगुप्त को मॉडर्न अवतार में अलग-अलग जोक्स मारते हुए दिखाया गया है। उत्तर प्रदेश के एक वकील ने फिल्म में चित्रगुप्त का मजाक उड़ाने और गलत तरीके से दिखाने के लिए शिकायत की दर्ज कराने की याचिका दायर की है। वकील ने फिल्म के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

थैंक गॉड फिल्म इंडियन माइथोलॉजी पर आधारित है। इंद्र कुमार की निर्देशित फिल्म में अजय देवगन ने चित्रगुप्त का रोल निभाया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लीड रोल प्ले किया है, वहीं रकुल प्रीत सिंह उनकी पत्नी के रोल में नजर आएंगी। चित्रगुप्त एक हिंदू देवता हैं, जिन्हें मनुष्यों के कर्मों का पूरा रिकॉर्ड रखने और उन्हें उनके कर्म के अनुसार फल देने का काम सौंपा गया हैं। यह फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group