Wednesday, February 5, 2025
Homeलाइफस्टाइलपेट साफ न होने की समस्या से अगर आप भी हैं परेशान,...

पेट साफ न होने की समस्या से अगर आप भी हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Health Tips : आज की व्यस्त जीवनशैली और कुछ भी खा लेने की आदत से लोग न जाने कितनी ही समस्याओं से ग्रसित हो जाते हैं, खासकर पेट से संबंधित समस्याएं। जब बात हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य की आती है, तो पेट सबसे अहम भूमिका निभाता है। अगर आपका पेट सही है, तो सेहत से जुड़ी ज्यादातर परेशानियां कम हो सकती हैं। हम जो खाते हैं, उसका हमारे शरीर पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है और यही वजह है कि खाना ठीक से न पचना या फिर कब्ज़ की समस्या अन्य परेशानियों को जन्म दे सकती है। हालांकि वो इससे निजात पाने के लिए कई बार पेट साफ करने वाला चूर्ण भी खा लेते हैं, लेकिन हमेशा इससे आराम मिल जाए, यह संभव हो नहीं पाता। ऐसे में हम आपको लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिन्हें आजमाकर आप पेट साफ न होने की समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं घरेलू उपाय…

गुनगुना पानी

पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए पानी बहुत ही जरूरी है। इसलिए दिनभर में 8-10 ग्लास पानी जरूर पिएं। गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और साथ ही बॉडी से टॉक्सिंस को भी बाहर निकालता है। तो सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट गुनगुने पानी पिएं, चाहें तो गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे पेट साफ होने के साथ फैट भी कम भी होता है।

गर्म दूध में घी

गर्म दूध या गर्म पानी के साथ घी मिलाकर पीना बेहद पुराना और प्रभावी उपचार है। इस मिक्सचर से कुछ मिनटों के भीतर ही मल त्याग की प्रक्रिया तेज हो सकती है। बस एक चम्मच घी को गुनगुने पानी या गर्म दूध में मिलाकर पिएं।

जीरा और अजवाइन

जीरा और अजवायन लंबे समय से पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद माने जाते रहे हैं। मल त्याग को आसान बनाने के अलावा एसिडिटी, उल्टी, पेट दर्द और ऐंठन जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। इस नुस्खे को बनाने के लिए दो चम्मच जीरा और दो चम्मच अजवाइन को भूनकर पीस लें। इसमें आधा चम्मच काला नमक मिलाएं और थोड़ी मात्रा में गर्म पानी के साथ लें।

भीगी हुई किशमिश

कब्ज से तुरंत राहत पाने के लिए किशमिश एक बेहतरीन उपाय है। सुबह 8 से 10 मुनक्के पानी में भिगोकर उनके बीज निकाल दें। भीगी हुई किशमिश को गर्म दूध के साथ पिएं। आयुर्वेद के अनुसार किशमिश का सेवन करने से पेट की समस्याओं से तुरंत राहत मिलती है और थकान और कमजोरी भी दूर होती है।

मालिश

कब्ज से राहत पाने के लिए अन्य आयुर्वेदिक उपाय है गर्म तेल की मालिश। गुनगुने तेल में अजवायन मिलाकर पेट के निचले हिस्से पर मालिश करें। इस मसाज से पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से तुरंत राहत मिलती है।

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण, एक ऐसा हर्बल पाउडर है, जो पाचन में सहायता करता है और पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए अजवायन, त्रिफला और सेंधा नमक को बराबर मात्रा में मिला लें। इस चूर्ण को दिन में दो बार खाने से लंबे समय से चली आ रही कब्ज की समस्या भी कम हो जाती है।

नींबू

नींबू का रस पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। नींबू में एंटीआक्‍सीडेंट और विटामिन सी की मात्रा होती है जो डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसलिए पेट को साफ करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद एन्जाइम्स बॉडी को डिटॉक्सीफाई कर पाचन को सुधारता है।

पुदीना

पुदीने का सेवन बदहजमी या खट्टी डकार जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इसलिए पेट साफ करने के लिए पुदीने की पत्तियों का उपयोग पुदीना टी के रूप में भी कर सकते हैं या फिर ऐसे भी इसकी पत्तियां खा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group