Friday, March 29, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशMP में तेज आंधी-तूफान से गिरा BSNL टावर, मासूम सहित 3 लोग...

MP में तेज आंधी-तूफान से गिरा BSNL टावर, मासूम सहित 3 लोग घायल

मध्‍य प्रदेश के बुरहानपुर में नौतपा के आखिरी दिन चली तेज आंधी ने तांडव मचा दिया। बुरहानपुर में तेज आंधी-तूफान के चलते जिला BSNL कार्यालय पर लगा टावर गिर गया। टावर गिरने से एक मकान और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में तीन लोग घायल भी हो गए। घायल होने वालों में एक मासूम भी शामिल है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज हवा से टॉवर गिरता नजर आ रहा है।

तेज आंधी में गिरा मोबाइल टावर

बुरहानपुर के शनवारा स्थित बीएसएनएल मुख्य कार्यालय की छत पर लगा टावर हवा आंधी से अचानक गिर पड़ा। टावर गिरने से बीएसएनएल कार्यालय के पीछे गोटिया पीर क्षेत्र में स्थित शाह एन्ड शाह, बादशाह स्टील, एवं अन्य लोहा मटेरियल की शॉप पर टॉवर से काफी नुकसान हुआ है। वहीं एक मकान भी टावर की जद में आने से मकान में रह रहे तीन लोग हुए घायल हो गए, जिसमें एक मासूम भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Tower 1

प्रशासन से मुआवजे की मांग

दुकान संचालक राजेश लधाराम ने बताया कि टावर गिरने से हमारा पूरा गोदाम ढह गया। एक मकान पर भी टावर का कुछ हिस्सा गिरा है, जिससे तीन लोग घायल हुए हैं। हमारी मांग है कि प्रशासन हमारी मदद करें। वहीं, निगम में उपनेता प्रतिपक्ष अमर यादव ने बताया कि तेज अंधी और बारिश से बीएसएनएल का टावर गिरने से दुकानों और एक मकान का नुकसान हुआ है। एक मासूम सहित अन्य घायल अस्पताल में भर्ती है। मेरी प्रशासन से मांग है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही शहर में लगे सभी टावरों की जांच की जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group