जबलपुर । मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व प्रशासनिक न्यायाधीश शील नागू सहित सभी जजों ने हाई कोर्ट बार के राजा श्रीगणेश की महाआरती की। विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लेने के बाद सिल्वर जुबली सभागार में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के अध्यक्ष संजय वर्मा व सचिव परितोष त्रिवेदी ने मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य जजों की अगवानी की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी व उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने स्वागत किया। सह सचिव दीपक कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष सुरेंद्र खरे ने प्रसाद वितरण किया। पुस्तकालय सचिव संगीता नायडू, कार्यकारिणी सदस्य विपुलवर्धन जैन, अमिताभ भारती जैन, अमन शर्मा व अजय शुक्ला सहित अन्य ने महाअारती में सहयोग किया। सौरभ सिंह ठाकुर, जितेंद्र श्रीवास्तव व नीरज तिवारी ने असिस्टेंट सालिसिटर जनरल पुष्पेंद्र यादव, मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत रूपराह, आशीष आनंद बर्नार्ड व उप महाधिवक्ता विवेक शर्मा का स्वागत किया। हाई कोर्ट बार के पूर्व सचिव मनीष तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने महाआरती में शामिल होकर श्रीगणेश से समस्त अधिवक्ताओं के लिए मंगलकामना की।
मुख्य न्यायाधीश ने जजों के साथ की हाई कोर्ट बार के राजा श्रीगणेश की महाआरती
RELATED ARTICLES