Friday, March 29, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में केसिया, पीपल और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राजगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता के.पी.पंवार ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। नीलम सक्सेना, यशवंत सिंह तोमर और रामप्रताप परमार ने भी पौध-रोपण किया। विरूनी फाउंडेशन के विवेक चौरसिया ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। फाउंडेशन के रूचिन शर्मा, शिवम चौरसिया, आदित्य सिंह और नयन अग्रवाल पौध-रोपण में शामिल हुए। फाउंडेशन "एक संकल्प बेहतर भविष्य की ओर" का लक्ष्य रख समाज-सेवा, जरूरतमंदों को भोजन वितरण तथा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान में महा पुरूषों की जयंती पर वृक्षा-रोपण की गतिविधियाँ की जाती है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group