Tuesday, May 30, 2023
Homeमध्यप्रदेशहाथ जोड़ो यात्रा के लिए 23 को दिल्ली में बैठक

हाथ जोड़ो यात्रा के लिए 23 को दिल्ली में बैठक

भोपाल । कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियां तेज हो रही हैं। कांग्रेस ने 23 दिसम्बर को कांग्रेस के सभी प्रदेश प्रभारियों प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें यात्रा की तैयारियों की बावत चर्चा होनी है।  वहीं चुनाव की कार्ययोजना पर चर्चा करने के लिए प्रदेश कांग्रेेस अध्यक्ष कमल नाथ ने 18 दिसंबर को सभी जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की बैठक बुलार्ई हैै।
इस बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के साथ कुछ और मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को 26 जनवरी से शुरू करने की घोषणा हुई है। उसके बाद से ही संगठन में शीर्ष स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस की बैठक 18 दिसम्बर को होने वाली है। इसमें भी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी और रूपरेखा एक मुख्य विषय के तौर पर शामिल है।
भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर होगी यह यात्रा
कांग्रेस ने 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसे भी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही निकाला जाएगा। यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथों को जोड़ेगी। हर जिले में एक अधिवेशन होगा। अंत में एक बड़ी रैली का आयोजन कर इस यात्रा का समापन प्रस्तावित है। इस यात्रा का रास्ता कौन सा होगा और उसको कैसे पूरा किया जाएगा इसका खाका बन रहा है।
फरवरी के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय अधिवेशन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की अध्यक्षता में स्टीयरिंग कमेटी की पहली बैठक में पार्टी का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में आयोजित करने का फैसला हुआ था। यह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए पहला अवसर है जब उनको इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी मिली है। अधिवेशन के दौरान यहां करीब 10 हजार प्रतिनिधि रायपुर पहुंचने वाले हैं। ऐसे में इसकी तैयारियां एक महीने पहले ही शुरू करनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group