Saturday, June 3, 2023
Homeमध्यप्रदेशअपने घरों में ही हर दिन धर्म से जुड़ी बैठक करते थे...

अपने घरों में ही हर दिन धर्म से जुड़ी बैठक करते थे हिज्ब-उत-तहरीर के सदस्य

भोपाल ।   देश विरोधी गतिविधियों के चलते हाल ही में गिरफ्तार किए गए हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के सभी 16 सदस्य अपने घरों में ही हर दिन लगभग एक घंटे की धर्म और अन्य विषयों से जुड़ी बैठक करते थे। इसे 'दर्स' कहा जाता था। इसमें सनातन धर्म की विरोधी बातें भी होती थीं। नए लोगों को जोड़ने के लिए ये सभाएं की जाती थीं। यह भी पता चला है कि भोपाल में करीब एक दर्जन लोग और हैं, जो गिरफ्तार आरोपितों के संपर्क में थे। इनसे भी एटीएस पूछताछ कर सकती है। बता दें कि ये आरोपित 19 मई तक एटीएस की रिमांड पर हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है। अपने आवास पर सभा करने में यह खुद को ज्यादा सुरक्षित मानते थे। पहले से जुड़े सदस्यों के अलावा कुछ नए सदस्य भी शामिल होते थे। नया सदस्य पहले से जुड़े लोगों में से ही किसी का नजदीकी होता था। इस कारण उनकी गतिविधियां किसी को पता नहीं चलीं।

इनका सबसे अधिक जोर लोगों को बरगलाकर (ब्रेन वाश कर) कट्टर बनाने पर रहता था। बदल-बदलकर चैटिंग एप का उपयोग करने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के चलते उन्हें पुलिस की कार्रवाई का भी डर था। इस कारण वह अपने घर में कोई हथियार नहीं रखते थे। सिर्फ एक सदस्य के यहां से एयर गन मिली है। जेहादी साहित्य इनके पास बहुत ज्यादा मात्रा में मिला है। एटीएस इनसे पूछताछ कर रही है। इसमें इनकी गतिविधियों के बारे में कुछ और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group