Friday, March 29, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशकेंद्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी से उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री कुशवाह...

केंद्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी से उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री कुशवाह ने की भेंट

भोपाल : केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, पर्यटन, संस्कृति मंत्री जी कृष्ण रेड्डी से मध्यप्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में भेंट की। राज्य मंत्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री रेड्डी को ग्वालियर जिला के बेहट और उसके आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रस्ताव दिया।

राज्य मंत्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री रेड्डी को बेहट जिला ग्वालियर में पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की सहायता से बुनियादी ढाँचा विकास के लिए "एम.ओ.टी." को मध्यप्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा भेजे गए पत्र की प्रति भी सौंपी।

राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि बेहट संगीत सम्राट तानसेन की जन्म-स्थली है। इसके अतिरिक्त बेहट और आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की डी. पी.आर. में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्राचीन और दर्शनीय भदावना, काशीबाबा एवं देवगढ़ के किले को भी शामिल किया गया है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group