Wednesday, March 22, 2023
Homeमध्यप्रदेशमंत्री सारंग ने लिया छठ पूजा की तैयारियों का जायजा

मंत्री सारंग ने लिया छठ पूजा की तैयारियों का जायजा

भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि पूरी तैयारी के बाद पूजा स्थलों पर भव्यता के साथ छठ पूजा की जायेगी।  सारंग ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर भोपाल में विभिन्न स्थानों पर बने छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। मंत्री  सारंग ने बुधवार को अन्ना नगर शाखा ग्राउंड, सुभाष नगर दुर्गा मंदिर, एकतापुरी दशहरा मैदान, राजेंद्र नगर, करोंद पर तैयार किये जा रहे छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री  सारंग ने जल कुंडों की साफ-सफाई, स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था एवं छठ पूजा करने वालों की सुविधा और सुरक्षा संबंधी जानकारी ली।

मंत्री  सारंग ने कहा कि प्रत्येक त्यौहार बेहद हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। विगत 10 वर्षों से छठ पूजा के लिये सूर्य कुण्डों का निर्माण कर घाटों का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान लोगों को असुविधा नहीं हो, इस के लिये छठ घाटों पर सुविधा एवं सुरक्षा का ध्यान रखते हुए व्यवस्था की जा रही है।

छठ घाटों के पास लगाये जायेंगे अस्थाई शौचालय

मंत्री  सारंग ने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलायें पूजन में शामिल होती हैं। महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिये छठ घाटों के समीप नगर निगम द्वारा अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। निरीक्षण के दौरान महापौर  मालती राय, एमआईसी सदस्य अशोक वाणी और आनंद अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद, नगर निगम के अधिकारी एवं स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।

मंत्री  सारंग ने गोवर्धन पूजा पर की गो-पूजा

मंत्री  सारंग ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर निज निवास पर विधि-विधान के साथ गो-माता की पूजा-अर्चना की। मंत्री  सारंग ने गो-माता को रोटी खिलाकर आरती उतारी। मंत्री  सारंग ने कहा कि सनातन संस्कृति में पूज्य एवं वेदों में प्रतिष्ठित गोमाता में सभी देवी-देवता विद्यमान रहते हैं। जिस प्रकार देवी लक्ष्मी सुख-समृद्धि देती हैं उसी प्रकार गो माता भी अपने दूध से जन-मानस को स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि गाय सम्पूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। गो-संवर्धन हमारा कर्त्तव्य और समाज की जरूरत भी है।
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group