Thursday, March 23, 2023
Homeखबरेंसहकारी बैंक के 2362 कर्जदार हो सकते हैं गिरफ्तार

सहकारी बैंक के 2362 कर्जदार हो सकते हैं गिरफ्तार

आगरा जिले में सहकारी ग्राम विकास बैंक के 2362 कर्जदारों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। 74.48 करोड़ रुपये बकाया है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक को कर्जदारों की भूमि बंधक बनाने,कुर्की व नीलामी से कर्ज की वसूली के आदेश दिए हैं। जिले में बैंक की नौ शाखाएं हैं।उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक किसानों को स्वरोजगार व कृषि कार्य के लिए कर्ज देता है। कर्ज के बदले भूमि बंधक होती है। दो लाख रुपये तक कर्ज मिलता है।पांच साल से अधिक समय से कर्ज नहीं चुकाने वालों के विरुद्ध 2362 रिकवरी सर्टिफिकेट जारी की गई हैं। इन पर 74.48 करोड़ रुपये का कर्ज है।सबसे ज्यादा कर्जदार बाह क्षेत्र में हैं। यहां 886 लोगों पर 24.79 करोड़ रुपये बकाया है। जिले में आठ किसानों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो किसानों की भूमि कुर्क की गई है।क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. एके मुदगल की ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व को भेजी रिपोर्ट में कर्ज वसूली के लिए कार्रवाई की अनुमति मांगी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group