Wednesday, March 22, 2023
HomeखबरेंAAP कार्यकर्ताओं का पुलिस से टकराव

AAP कार्यकर्ताओं का पुलिस से टकराव

हरियाणा के सिरसा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का विरोध करने जा रहे आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं का पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में नगर परिषद के पुराने कार्यालय के पास एकत्रित हुए। जैसे ही वे मुख्यमंत्री का विरोध करने निकले तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान आप कार्यकर्ता और पुलिस में टकराव देखने को मिला। जब कार्यकर्ता पुलिस के समझाने पर नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना खर्ची, बिना पर्ची के नौकरी देने के दावे फेल साबित हुए है क्योंकि उनके विधायक दुड़ाराम की सच्चाई सामने आ गई है। जिला में नशे के मामले भी बढ रहे हैं। इसी के विरोध में हम मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में रोक दिया। सीएम की जनता दरबार में सिर्फ चुनिंदा शिकायतों पर सुनवाई हो रही है। हम घेराव करने जा रहे थे, तो हमें रास्ते में रोक कर गिरफ्तार करना गलत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group