Friday, March 24, 2023
Homeखबरें आगरा पुलिस ने गुम हुई बिल्ली को 24 घंटे में ढूंढ निकाला,...

 आगरा पुलिस ने गुम हुई बिल्ली को 24 घंटे में ढूंढ निकाला, बच्चे हुए खुश 

आगरा। आगरा पुलिस ने गुम हुई बिल्ली को 24 घंटे में ढूंढ निकाला है। यह मामला आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र के सदर भट्टी का है। पास में ही रहने वाले बच्चों की ऑस्ट्रेलियन कैट ‘जैकी’ गुम हो गई थी। बच्चों ने बिल्ली को खूब ढूंढा लेकिन नहीं मिली तो बच्चे मायूस हो गए। बच्चे मदद के लिए मंटोला पुलिस के पास पहुंचे और बिल्ली को तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने भी तत्परता से मामले को संज्ञान में लिया और सीसीटीवी की मदद से बच्चों की गुम हुई बिल्ली को ढूंढ निकाला। फिर क्या था बिल्ली को अपने सामने देख बच्चे की खुशी का ठिकाना न रहा, बच्चों ने पुलिस अंकल को थैंक्यू बोला। 
  दरअसल, सोमवार की दोपहर को थाना मंटोला क्षेत्र के अंतर्गत सदर भट्टी की रहने वाली रीजा की ऑस्ट्रेलियन बिल्ली जैकी गुम हो गई थी। रीजा समीर, आहिर समीर और मायशा नाम के तीन बच्चे रोते हुए एसओ राजवीर सिंह से बिल्ली को तलाशने की रिक्वेस्ट की। मासूम बच्चों को रोता देख राजवीर सिंह का भी दिल पसीज गया और उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि आपकी ऑस्ट्रेलियन बिल्ली हम ढूंढ निकालेंगे।
  पुलिस ने लापता हुई बिल्ली की तलाश शुरू की। सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर पता चला कि यह ऑस्ट्रेलियन बिल्ली शहीद नगर में है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही बिल्ली को ढूंढ निकाला। सभी बच्चो को थाने बुला कर एसओ राजवीर सिंह और कांस्टेबल राजकुमार ने उन्हें बिल्ली सौंप दी। अपनी खोई हुई बिल्ली को सामने देख बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। मौके पर ही बच्चों ने अपनी फेवरेट बिल्ली को चॉकलेट और बिस्किट खिलाये। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group