Sunday, June 4, 2023
Homeखबरें ‘भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा  जनता का खूब समर्थन : वेणुगोपाल 

 ‘भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा  जनता का खूब समर्थन : वेणुगोपाल 

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता  राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं और यात्रा अब भी जारी है। इस यात्रा को लेकर  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने लोगों से जुड़े मुद्दों को उजागर किया है। राहुल वेणुगोपाल राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को यहां मीना हाईकोर्ट से यात्रा के सुबह के चरण की शुरुआत की। 
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कहा कि जनता का खूब समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा “आज इस यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं और यह एक बड़ी सफलता साबित हुई है। आम जनता अब राहुल गांधी के असली चेहरे को समझ रही है और इसलिए बीजेपी अब बड़ी मुश्किल में है।”उन्होंने कहा ‘‘राहुल गांधी की छवि को खराब करने की भाजपा की कोशिश को भी हमने बर्बाद कर दिया है। पदयात्रियों के साथ कदमताल करते वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसके माध्यम से देश के आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उजागर किया गया है। 
कांग्रेस संगठन  महासचिव ने इस बात पर भी जोर दिया कि यात्रा का संदेश 26 जनवरी से पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले एक अन्य अभियान के माध्यम से फैलाया जाएगा। कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा ने अब तक आठ राज्यों- तमिलनाडु केरल कर्नाटक तेलंगाना आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है। 2800 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर चुके राहुल गांधी  अपने समर्थकों के साथ-साथ आलोचकों का भी ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं। कुछ  विवाद भी यात्रा का हिस्सा रहे हैं तथा कुछ लोगों द्वारा  कई मौकों पर आलोचना भी  की है। यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब और अंत में जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी।
इस यात्रा में अभी तक पूजा भट्ट रिया सेन सुशांत सिंह स्वरा भास्कर रश्मि देसाई आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्मी और टीवी हस्तियों के साथ-साथ समाज के कई अन्य वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई है। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई अन्य हस्तियां भी समय-समय पर इस पदयात्रा में शामिल हुई हैं।
गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर ट्विटर हैंडल पर डीपी भी बदली गई है। कांग्रेस की नई डीपी में 100 डेस आफ यात्रा लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। आपको  बता दें कि राजस्थान में आज भारत जोड़ो यात्रा का 13वां दिन है। आज शाम तक यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। वहीं भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर जयपुर में कांग्रेस की ओर से एक लाइव कंसर्ट का आयोजन किया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group