Monday, March 27, 2023
Homeखबरेंघर के अंदर मिली महिला की लहूलुहान लाश

घर के अंदर मिली महिला की लहूलुहान लाश

गाजियाबाद में शनिवार को महिला का लहूलुहान शव बंद घर के कमरे में पड़ा मिला। पुलिस को सिर पर चोट के निशान मिले हैं। हत्यारे ने कत्ल के बाद कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद किया और फरार हो गया। ये घटना नंदग्राम इलाके में आश्रम रोड पर दीनदयालपुरी स्थित मकान नंबर-630 में हुई है। ये महिला घरों में काम करके गुजारा करती थी। इस मकान की ऊपर की मंजिल में रहने वाले किरायेदारों ने बताया कि महिला रोज सुबह उठकर पानी की मोटर चलाती थी। शनिवार को जब मोटर नहीं चली तो लोग नीचे उतरकर आए। दरवाजे पर बाहर से कुंडी बंद थी। उन्होंने कुंडी खोली और अंदर कमरे में गए तो आशा देवी की लाश पड़ी देखी। इसके बाद पुलिस को खबर भेजी।

SP सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया,"शनिवार सुबह 11 बजे हमें सूचना मिली कि इस मकान के पहले वाले कमरे में एक महिला की लाश पड़ी हुई है। पुलिस पहुंची तो घर के कमरे से लाश बरामद की गई। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आईडी प्रूफ से उसकी पहचान 33 वर्षीय आशा देवी पत्नी ओम प्रकाश के रूप में हुई है। वो मूल रूप से बुलंदशहर जिले की रहने वाली है। पता चला है कि पिछले छह महीने से इस कमरे में अकेली रहती थी। SP सिटी ने बताया,"डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है। सभी टीमें कमरे से सुबूत इकट्ठा कर रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। इस मकान में रहने वाले अन्य परिवार से भी इस महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group