Sunday, June 4, 2023
HomeखबरेंDelhi : सर्द हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ी, प्रदूषण में बढ़ोतरी...

Delhi : सर्द हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ी, प्रदूषण में बढ़ोतरी के बाद हवा की गुणवत्ता बेहद खराब..

नई दिल्ली | राजधानी में मंगलवार को दिन भर चली ठंडी हवाओं के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री कम की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम 24.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।पालम केंद्र पर सबसे कम 22.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मयूर विहार में 22.5, जाफरपुर में 22.8, मुंगेशपुर में 23.2, रिज में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज हुआ। इस कारण से दिन भर ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार सात से नौ दिसंबर तक तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री बना रहेगा।विभाग ने 12 दिसंबर तक हल्की धुंध रहने की आशंका भी जताई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री के साथ दिसंबर माह की सबसे ठंडी सुबह रही थी। 12 दिसंबर के बाद से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी।

ट्रेनों की रफ्तार घटाने का निर्णय लिया

कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों की रफ्तार घटाने का निर्णय लिया है। बगैर फॉग डिवाइस वाली ट्रेनों की गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटे, जबकि डिवाइस से लैस ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे ने ट्रेन इंजन को फॉग उपकरणों से लैस करने का निर्देश दिया है। उत्तर भारत में कोहरे से प्रभावित क्षेत्रों में चलने वाले सभी लोकोमोटिव में लोको पायलटों को फॉग सेफ डिवाइस उपलब्ध कराए जाए। साथ ही डेटोनेटरों की नियुक्ति की जाए। इसकी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group