Monday, May 29, 2023
Homeखबरेंशराब के नशे में एजेंट ने फांसी लगाई

शराब के नशे में एजेंट ने फांसी लगाई


भोपाल। पिपलानी इलाके में शराब के नशे में एजेंट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर श्यामला हिल्स में स्थित बडे तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। टीआई अजय नायर के मुताबिक रामरतन साहू पुत्र छगनलाल साहू (55) न्यू अशोक विहार में रहता था। वह बस स्टैंड पर एजेंट के तौर पर काम कर रहा था। रोजाना वह रात में शराब पीकर आता और अपने कमरे में जाकर सौ जाता था। बीती रात वह भी अपने कमरे में गया और सौ गया। सुबह जब उसकी पत्नी ने देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उधर श्यामला हिल्स पुलिस ने बताया कि आर केंसी पुत्र रामास्वामी (27) अन्ना नगर में रहता था। कल दोपहर वह मछली पकड़ने के लिए बडे तालाब गया था। जहां उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह तालाब में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

छत से गिरने से युवक की वृद्ध की मौत-

छोला मंदिर पुलिस ने बताया कि 65 वर्षीय ग्यारसीलाल कुशवाहा मजदूरी करता था। कल दोपहर वह नवजीवन कॉलोनी में एक निर्माणधीन मकान की छत पर काम कर रहा था। तभी अचानक वह नीचे गिर गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग उसे पीपुल्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर चलते इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group