Horoscope: – Gajkesari RajYog वैदिक ज्योतिष में कई प्रकार के योग बताए गए है और माना जाता है कि जातक के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में इन राजयोगों की बड़ी भूमिका होती है। अक्सर पंच महापुरुष योगों की चर्चा लोग करते हैं, लेकिन एक ऐसा भी राजयोग है जो अगर किसी की कुंडली में हो तो जातक बड़े से बड़े संकट से निकल कर सफल हो जाता है और अतुलनीय धन और वैभव प्राप्त करता है। ज्योतिषशास्त्र में गजकेसरी योग को बेहद शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में गजकेसरी योग होता है उसकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होती है। उसके पास धन की कमी नहीं रहती है। समाज में उसको मान सम्मान मिलता है। 24 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस योग के बनने से अच्छा आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
मेष राशि: गजकेसरी योग मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी हो सकता है। मेष राशि के जातकों की कुंडली में यह योग द्वादश भाव में बनेगा। यह यात्रा का स्थान माना जाता है। इस योग के प्रभाव स आपको व्यर्थ के खर्चों से मुक्ति मिलने की संभावना है। अब आप बचत कर सकते हैं। यदि आप नया व्यवसाय आरंभ करना चाहता है तो गजकेसरी योग लगते ही आ इस कार्य को अंजाम दे सकते हैं। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही व्यापार से सिलसिले से आप यात्रा कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में गजकेसरी योग पंचम भाव में बनने जा रहा है। करियर और व्यापार के लिहाज से यह योग वृश्चिक राशि के लिए फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान वृश्चिक राशि के जिन जातकों का पैसा कहीं अटका हुआ था वो तुरंत वापस मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ की संभावना नजर आ रही है। यदि विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है।
तुला राशि: तुला राशि के जो जातक अविवाहित है उनके विवाह सम्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। तुला राशि के जातकों को शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। पुरानी बीमारी से भी छुटकारा मिल सकता है। कार्यस्थल में अधिकारियों का साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। आपके घर मेंकिसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।