Friday, March 31, 2023
Homeखबरेंयमुना में दिखा जहरीला झाग

यमुना में दिखा जहरीला झाग

दिल्ली में यमुना की सफाई के तमाम दावे हुए लेकिन नदी की सूरत में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को कालिंदी कुंज से सामने आई तस्वीर ने इस बात पर मुहर लगा दी है।कालिंदी कुंज में गुरुवार को छठ पूजा की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले यमुना में हर साल की तरह इस बार भी जहरीला झाग दिखाई दिया। एक स्थानीय महिला ने बताया कि कल से छठ का त्योहार शुरू हो जाएगा तो हम चाहते हैं कि यहां पर साफ-सफाई हो जाए। हर साल यहां पर सफाई नहीं होती है,यहां पर नहाने से खुजली होती है लेकिन हमारी मजबूरी है तो सरकार को कुछ करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group