Sunday, June 4, 2023
Homeखबरेंशीतलहर की चपेट में पंजाब, अगले तीन दिन पड़ेगा घना कोहरा... 

शीतलहर की चपेट में पंजाब, अगले तीन दिन पड़ेगा घना कोहरा… 

Panjab: पंजाब में मौसम के मिजाज और बिगड़ने वाले हैं और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए शीत लहर के साथ घना कोहरा पड़ने की भविष्यवाणी की है। वहीं शनिवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 3.2 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। जबकि अमृतसर का 5.0 डिग्री, लुधियाना का 5.2, पटियाला का 5.8, फरीदकोट का 4.5, गुरदासपुर का 4.8, फतेहगढ़ साहिब का 3.7, फिरोजपुर का 5.6 और जालंधर का 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां खास बात यह है कि पंजाब के तकरीबन सभी शहरों के तापमान में शनिवार को गिरावट देखी गई।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन पंजाब के माझा, दोआबा व मालवा क्षेत्रों के जिले शीत लहर के साथ घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। इस दौरान रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी और गिरावट दर्ज की जाएगी। यह गिरावट 2 से 4 डिग्री तक होने की संभावना है। मौसम विभाग के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक शनिवार को पंजाब में दिन के तापमान में भी 0.3 डिग्री की गिरावट रही।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदले मौसम की वजह से रात का तापमान लगातार गिर रहा है। शनिवार को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे दिन में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। बढ़ती ठंड ने शहर की हवा को भी प्रभावित किया है। शनिवार को वायु गणवत्ता सूचकांक रेड जोन में पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन और रात का तापमान अभी नीचे गिरेगा। दिन का तापमान 22 डिग्री तो रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि तेज हवाएं न चलने के कारण सुबह और शाम हल्की धुंध दिखने लगी है। लोगों को पूरे बचाव के साथ घर से बाहर निकलना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group