Sunday, March 26, 2023
Homeखबरेंदानिश रिजवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज

दानिश रिजवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज

रांची  | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवास मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। झारखंड की आदिवासी महिला ने उन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही दावा किया है कि उसके बच्चों के पिता दानिश रिजवान ही हैं। फिलहाल इस मामले में पटना के सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।पीड़ित महिला ने बताया कि घटना करीब 11 साल पहले की है। उसने बताया कि 2011 में वह पटना आई थी। तब उसकी मुलाकात दानिश रिजवान से हुई थी। इसी दौरान उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय दानिश एक टीवी चैनल में बतौर रिपोर्टर काम किया करते थे। महिला ने बताया, वह अपना काम खत्म करने के बाद रांची वापस लौट रही थी। वह पटना स्टेशन पर थी, लेकिन उसे रांची के लिए ट्रेन नहीं मिली। इसी दौरान स्टेशन पर कुछ गुंडे आ गए, जिनसे छुपते हुए वह स्टेशन से बाहर आ गई। यहां उसकी मुलाकात दानिश से हुई।महिला ने बताया कि दानिश से उसने मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद वह उसे एक फ्लैट पर ले गए। यहां उन्होंने उसके लिए खाना मंगाया। खाना खाने के बाद महिला को नशा होने लगा। इसका फायदा उठाकर दानिश ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group