Friday, March 31, 2023
Homeखबरेंकाफिले के सामने सपा कार्यकर्ता ने काला कपड़ा दिखाया

काफिले के सामने सपा कार्यकर्ता ने काला कपड़ा दिखाया

लखनऊ | सीएम योगी आदित्यनाथ अपने जौनपुर दौरे पर आज पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान एक सपा कार्यकर्ता ने सीएम के काफिले को काला कपड़ा दिखाने का प्रयास किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार उसका नाम आशीष है। कार्यकर्ता इस दौरान अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाता रहा। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जौनपुर में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। बोले- विकास के लिए ईमानदारी से काम हो रहा है। पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों-गुर्गों को बढ़ावा देती थी। हमने तय किया है कि कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसकी संपत्ति कुर्क कर गरीबों के विकास में लाया जाएगा। पहले यूपी के लोगों के साथ धोखा होता था। आज यूपी में अपराधी डरते हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group