Wednesday, March 22, 2023
Homeखबरेंशादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म

राजस्थान के चूरू जिले में एक विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना इलाके का है। एक विधवा ने थाने में दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की 5 साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो बेटे हैं, जिनके साथ वह रहती है। 2 साल पहले उसकी मुलाकात नागौर जिले के निंबी जोधा निवासी मनोज ढोली के साथ हुई थी। जिसने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे शादी की बात कही। इसके बाद शादी का झांसा देकर मनोज उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

इस बीच पीड़िता को उसके पहले से शादीशुदा होने का भी पता चल गया, लेकिन तब तक वह गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने आरोपी मनोज से शादी की बात की तो उसने उसे मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले आरोपी ने महिला से जमकर मारपीट की और घर से निकाल दिया। जिसके बाद 8 महीने की गर्भवती महिला अपने 2 बच्चों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group