Sunday, June 4, 2023
Homeखबरेंमहिलाओं ने पकड़ा दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन, सूचना मिलते ही पकड़ कर...

महिलाओं ने पकड़ा दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन, सूचना मिलते ही पकड़ कर ले गई वन विभाग की टीम…

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन मिलने पर हंगामा हो गया। दरअसल, मानपुर उत्तर वन परिक्षेत्र में ग्राम शिवनी का इलाका बस्तर से लगा हुआ है। रविवार रात गांव में स्थित शीतला मंदिर के पास महिलाओं को पैंगोलिन दिखई दिया और उन्होंने पकड़ लिया। स्थानीय बोली में पैंगोलिन को शाल खपरी कहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शाल खपरी भटकते हुए उनके गांव में पहुंच गया था। उसे देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई हैरान था, लेकिन महिलाओं ने हिम्मत कर उसे पकड़ लिया। 

अगले दिन सोमवार सुबह इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इस पर मानपुर उत्तर वन परिक्षेत्र के वन अफसर व कर्मचारी गांव में पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने पैंगोलिन को वन अमले को सौंप दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि वे पैंगोलिन को जंगल में छोड़ देंगे। यह दुर्लभ प्रजाति का जीव है। फिलहाल पैंगोलिन को मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित वन विभाग के डिपो में रखा गया है। 

महिलाओं को सम्मान की उम्मीद
दूसरी ओर ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर नाराजगी है। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने रात करीब 8 बजे पैंगोलिन को पकड़ा था। उसे रात भर संभाल कर अपने घर में रखा। सुबह वन विभाग को सूचना दी, लेकिन उन्होंने कोई लिखा-पढ़ी ही नहीं की। कुछ भी पूछताछ भी नहीं की और न ही कहा कि महिलाओं ने पकड़ा है। फिलहाल पैंगोलिन को पकड़ने वाली महिलाएं वन विभाग से सम्मान की उम्मीद कर रही हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group