Sunday, June 4, 2023
HomeखबरेंCold Wave : कोहरे व शीत लहर कारण दिल्ली में यलो अलर्ट...

Cold Wave : कोहरे व शीत लहर कारण दिल्ली में यलो अलर्ट जारी…

नई दिल्ली | उत्तर भारत में सर्दी व कोहरे का सितम शुरू हो गया है। ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। साथ ही, आईजीआई एयरपोर्ट पर भी दृश्यता कम होने से विमानों के भी पहिये थम गए हैं। इससे यात्रियों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में मंगलवार को भी कोहरा छाया रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ था।

17 दिसंबर को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक शीतलहर व घना कोहरा पसरे रहने की आशंका जताई है। कोहरे व शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।सुबह के समय घना कोहरा छाने से आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता 150-200 मीटर तक रह गई। 24 दिसंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा व शीत लहर चलने आसार हैं। 21 व 22 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने का अनुमान है। 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नही है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट होगी। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लोदी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। रिज में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group