Friday, March 31, 2023
Homeखबरेंयोगी सरकार काशी में दिव्य और भव्य देव दीपावली की तैयारियों में...

योगी सरकार काशी में दिव्य और भव्य देव दीपावली की तैयारियों में जुटी 

वाराणसी । योगी सरकार काशी में दिव्य और भव्य देव दीपावली की तैयारियों में जुट गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा से देव दीपावली की तैयारियों के बारे में जानकारी ली है। साथ ही देव दीपावली के महा आयोजन को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए भी कहा है। मंडलायुक्त की ओर से बताया गया कि इस बार वाराणसी में 7 नवंबर को देव दीपावली का महापर्व मनाया जाना है, जिसे लेकर उनकी ओर से सारी तैयारियां एडवांस में चल रही हैं।
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण के चलते देव दीपावली 7 नवंबर को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसबार गंगा के दोनों तरफ मिलाकार कुल 10 लाख दीये जलाये जाएंगे। साथ ही वाराणसी के प्रमुख मंदिरों, कुंडों और सरोवरों पर भी आकर्षक ढंग से दीप रौशन किये जाएंगे।
अधिकारी ने कहा कि  देव दीपावली पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से वाराणसी आएंगे। ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ेगी, जिसे देखते हुए हमने पहले से ही क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट को लेकर बैठक कर ली है और आवश्यक दिशा निर्देश दे दिये हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली पर्व के बाद वाराणसी के घाटों पर जलाये जाने वाले दीपों के समुचित निस्तारण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि देव दीपावली के साथ ही लोगों में स्वच्छता को लेकर भी भाव पैदा हो, हमें ऐसी व्यवस्था करनी है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group