Sunday, April 2, 2023
Homeखबरेंचाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या

चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या

दिल्ली  | बदरपुर में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक पर चाकू से छह से सात वार किए गए हैं। युवक अपने दोस्त के घर दीपावली की पार्टी में गया था। पुलिस ने मृतक युवक सचिन पुत्र राजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार को परिजनों को सौंप दिया था। बदरपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान बादल गुर्जर के रूप में की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सचिन अपने परिवार के साथ बिलासपुर, मोलड़बंद, बदरपुर में रहता था। वह इस समय बेरोजगार था। उसके दोस्त आकाश ने बुधवार रात को दीपावली की पार्टी दी थी। वह बुधवार रात को बिलासपुर में ही रहने वाले दोस्त के घर गया था। रात को जब वह वापस लौट रहा था तो कुछ युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

आरोपी युवक सचिन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए। आकाश ने घायल सचिन को रात को ही सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अस्पताल से बृहस्पतिवार सुबह सात बजे बदरपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। बदरपुर पुलिस ने सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार शाम को परिजनों को सौंप दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group