Monday, January 20, 2025
Homeराज्‍यबिहार-झारखण्‍डभाजपा का संगठन पर्व बाइस दिसंबर से, बाबूलाल मरांडी गिरिडीह से शुरू...

भाजपा का संगठन पर्व बाइस दिसंबर से, बाबूलाल मरांडी गिरिडीह से शुरू करेंगे अभियान

रांची।प्रदेश भाजपा के द्वारा 22 दिसंबर से संगठन महापर्व शुरू किया जा रहा। संगठन महापर्व के संयोजक राकेश प्रसाद ने कहा कि इसका लक्ष्य सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी भाजपा का निर्माण है। प्रसाद ने कहा कि यह संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के लिए आयोजित है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सदस्यता का नंबर 8800002024 है, जिस पर डायल करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। संगठन महापर्व 6 वर्षों 2024-30 तक के सत्र के लिए आयोजित है। राकेश प्रसाद ने कहा कि झारखंड भाजपा का गांव-गांव तक मजबूत जनाधार है। उन्होंने कहा कि पार्टी के इस महाअभियान में युवा, महिला, एसटी, एससी, अल्पसंख्यक, किसान, पिछड़ा सभी मोर्चों के द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी।राकेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में 84 लाख से ज्यादा, जबकि विधानसभा चुनाव में 59 लाख से ज्यादा मत प्राप्त हुआ है। भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर लाखों की संख्या में जनता को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश में स्थित 5628 केंद्रों पर उपस्थित होकर लोगों को ऑनलाइन भी सदस्यता दिला सकते हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गिरिडीह जिलांतर्गत तेलवाना पंचायत के खोरों गांव में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे, वहीं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय गिरिडीह जिला के पचंबा शक्ति केंद्र, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची के हरमू स्थित शक्ति केंद्र, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा प्रखंड के चाराडीह शक्ति केंद्र, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ चुटिया रांची स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ओरमांझी स्थित कुचू शक्ति केंद्र, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा टाटी पूर्वी शक्ति केंद्र, महामंत्री मनोज सिंह मेदिनीनगर स्थित सदर मंडल के बारालोटा उत्तरी शक्ति केंद्र पर संगठन महापर्व में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group