Sunday, January 19, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशइन जगहों पर वाहनों की रहेगी नो एंट्री, 14 जनवरी तक रहेंगी...

इन जगहों पर वाहनों की रहेगी नो एंट्री, 14 जनवरी तक रहेंगी बंद, वजह यह

भोपाल: होशंगाबाद रोड पर बीआरटीएस सर्विस लेन से दानिश नगर की ओर जाने वाला मार्ग मंगलवार (31 दिसंबर 2024) से बंद हो जाएगा। 14 जनवरी तक आम आवाजाही नहीं होगी। नगर निगम ने लोगों से इस दौरान आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। सड़क का निर्माण कार्य एक जनवरी से शुरू होगा। कार्य पूरा होने में दो सप्ताह का समय लग सकता है। दानिश नगर जाने वाला मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। सड़क के एक तरफ वार्ड 53 और दूसरी तरफ वार्ड 54 है। सड़क के दोनों ओर दानिश नगर फेज 1,2,3, कुंजन नगर फेज 1-2, रजत विहार, बर्फानीधाम, लैंडमार्क सिटी, यूनिक कॉम्प्लेक्स और हरवंश विहार समेत आठ से अधिक कॉलोनियां हैं।

वैकल्पिक मार्ग

सड़क बंद होने पर आशिमा मॉल के सामने वाली सड़क, सेंट्रल स्कूल और प्रधान मंडपम नहर के पास वाली सड़क का उपयोग करना होगा।

यह सड़क रहेगी बंद

भोपाल नगर निगम के यांत्रिक विभाग के जोन-13 के अंतर्गत वार्ड-53 में दानिश नगर मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य किया जाएगा। इसे 14 जनवरी 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। सीसी रोड निर्माण के दौरान सड़क पर यातायात बंद रहेगा।

कोलार सिक्सलेन के लिए अतिरिक्त राशि की मांग

कोलार सिक्सलेन रोड के लिए 50 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की मांग की जा रही है। 2 अक्टूबर 2022 को 222 करोड़ से प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। सितंबर 2024 में इसकी लागत 305 रुपए तक पहुंच गई। अब लागत बढ़कर 355 करोड़ रुपए हो सकती है। कोलार सिक्सलेन पर पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल 13.67 किलोमीटर लंबाई पर काम हुआ है। डेढ़ किलोमीटर सड़क बननी बाकी है। 27 महीने में सड़क बनाने की लागत 133 करोड़ रुपए बढ़ गई है। बता दें कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोलार सिक्सलेन को पूरा करने के लिए 11 महीने का समय दिया था। इसके तहत सितंबर 2023 में सड़क का निर्माण पूरा होना था, लेकिन दिसंबर 2024 तक डेढ़ किलोमीटर का काम बाकी रह गया है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group