Tuesday, March 18, 2025
Homeधर्म20 March 2025 Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक जानें 20...

20 March 2025 Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक जानें 20 मार्च 2025 का राशिफल

20 March 2025 Rashifal: आइए जानते हैं, 20 मार्च 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। राशिफल जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक 20 March 2025 ka Rashifal…

मेष राशिफल (Mesh Rashifal 20 March 2025)

आज का दिन आपके लिए गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि के लिए रहेगा। किसी की सहायता करने से पीछे न हटें। महिलाए आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी । प्रेम जीवन जी रहे लोगों का आज अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। आज आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। कारोबार में हड़बड़ी में निर्णय लेंगे तो हानि हो सकती है। आप अपनी वर्तमान नौकरी को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे छोड़ने का मन बना सकते हैं।

वृषभ राशिफल (Vrshabh Rashifal 20 March 2025)

आज ग्रह की स्थिति आपके लिए अनुकूल बनी हुई है। ससुराल पक्ष के साथ तालमेल बनाए रखें। आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने का प्रयास करेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। आपको अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। आज के दिन आर्थिक रूप से प्लान करना चाहिए। छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर से संबंधित सकारात्मक वक्त शुरू हुआ है, इसका अधिक फायदा उठाने की कोशिश करें।

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal 20 March 2025)

आज भगवान गनेश की पूजा अवश्य करें। यदि आपको आवश्यकता पड़ती है तो अपनों से सहयोग लेने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। आज आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें। सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम की गंगा बह सकती है। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुडे़ है उन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। सैन्य विभाग के लिए जो लोग तैयारी कर रहें हैं उनको शुभ सूचना मिल सकती है। यदि निजी नौकरी कर रहे है तो उसमे आपको किसी अपने का सहयोग मिल सकता है। ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जैसी समस्या भी बढ़ सकती हैं।

कर्क राशिफल (Kark Rashifal 20 March 2025)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। आपकी प्रगति होती देख लाइफ पार्टनर को आनंदित महसूस होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े से निराश हो सकते हैं। महिलाओं के लिए हरा रंग आज बेहद शुभ रहने वाला है। कोई भी व्यापारिक लोन अपने सामर्थ्य से ज्यादा लेने का प्रयास ना करें। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है । गैस और कब्जियत जैसी दिक्कत रह सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

सिंह राशिफल (Sinh Rashifal 20 March 2025)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों के लिए अलग से निकालें। पिता या पिता तुल्य लोगों से आपको जीवन को सुधारने के लिए जरूरी सलाह मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में भी मधुरता की स्थिति रहेगी। अपने लव पार्टनर के साथ आप विवाह संबंधी भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। आज आपका शुभ रंग कॉफी है। जिस काम में आपने पैसा लगाया है, उस काम को पूरा होने में समय लग सकता है। आज आप अपनी रोजमर्रा के कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापारिक शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं, सावधान रहे। ऑफिशियल कार्यों में पूर्व किये गये प्रयासों का शानदार परिणाम मिलेगा।

कन्‍या राशिफल (Kanya Rashifal 20 March 2025)

आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से खर्च अधिक हो सकते हैं। किसी के साथ आज आप उलझने से बचें। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास बना कर रखना जरूरी है। आज पैसों के मामले में थोड़ा और विचारशील होने की कोशिश करें। व्यापार में सब कुछ अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आज आपको दांतों में कुछ दर्द रहेगा, इसलिए दंत चिकित्सक के पास अवश्य जाएं। इसके अलावा, आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से ठीक कर रहे हैं।

तुला राशिफल (Tula Rashifal 20 March 2025)

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको परिवार या संपर्क में किसी बुजुर्ग की सहायता करनी होगी। ससुराल में अपोजिट जेंडर वालों से सावधान रहें। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है । आज के दिन फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। व्यापार में कुछ बड़ी डील हो सकती है। कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। घर में किसी के स्वास्थ्य में सुधार से आपको अच्छा मह्सूस होगा।

वृश्चिक राशिफल (Vrshchik Rashifal 20 March 2025)

आज आपको कोई सम्मान मिलने की संभावना नजर आ रही है। जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय गलत हो सकता है, सावधान रहे। जीवनसाथी से बात करते समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। सिंगल लोगों को अपना अकेलापन दूर करने के लिए मित्रों के साथ जुड़े रहे। आज घर में कोई नई चीज भी खरीदकर ला सकते हैं। यदि आपके व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से कोई तनाव चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा। आज आप ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। अपने सहकर्मियों को थोड़ा बेहतर तरीके से जानने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal 20 March 2025)

आज कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात आज सार्वजनिक हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। बड़ी खरीदारी करने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपकी स्वास्थ्य स्थिति सही दिशा में बढ़ रही है, इस रास्ते पर चलते रहें। कुछ लोगों को गले की खराश और गले की सूजन की तकलीफ हो सकती है।

मकर राशिफल (Makar Rashifal 20 March 2025)

आज का दिन नया काम करने के लिए शुभ है । प्रिय व महान पुरुषों के दर्शन से आप का मनोबल और ऊंचा होगा। आप परिवार को मजबूत बनाने की ओर कार्य करेंगे। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। प्यार के बेहतरीन पल प्रेमी के साथ बिताएंगे। आज का दिन धन के मामले में मिलाजुला रहेगा। जो जातक व्यवसाय करते हैं उनके टर्नओवर में बढ़ोत्तरी होगी। बेरोजगार जातकों को आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण कॉल प्राप्त हो सकती है, यह कॉल आपके लिए सब कुछ बदल सकती है। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal 20 March 2025)

आज का दिन आपकी महत्वकांक्षी की प्राप्ति का दिन रहेगा। आपको अजनबी लोगों से सहयोग मिल सकता है। परिवार व परिचित में यदि कोई बीमार है तो फोन पर ही हाल-चाल अवश्य लें। जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना आपके हित में रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज बेवजह धन खर्च करने से बचें। आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे । पूर्व में किए गए निवेश से मिलने वाले रिटर्न की वजह से आर्थिक समृद्धि रहने वाली है। जिन लोगों की आज छुट्टी है वह कार्यक्षेत्र के तनाव को दूर करने के लिए आज कुछ नया प्लान कर सकते हैं। आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। परेशानी से बचने के लिए वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन राशिफल (Meen Rashifal 20 March 2025)

आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। छोटी-छोटी बातों में गुस्सा करने से बचें। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। आज का दिन दुकानदारों के लिए लाभदायक साबित होगा। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। आज आपकी किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, सावधान रहे। अगर आप नई जॉब ढ़ूढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर संबंधी कोई मन मुताबिक समाचार से खुशी मिल सकती है। कुछ लोगों को खून की कमी के कारण शारीरिक कमजोरी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group