Wednesday, March 19, 2025
Homeमनोरंजनतलाक के बाद इस मॉडल को डेट कर रहे हैं Honey Singh...

तलाक के बाद इस मॉडल को डेट कर रहे हैं Honey Singh…

रैपर हनी सिंह अक्सर ही अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार हनी सिंह की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। शालिनी तलवार से तलाक के बाद रैपर का दिल मॉडल टीना ठडानी पर आया है। हाल ही में एक इवेंट में हनी सिंह को उनकी नई गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया। इवेंट में हनी टीना का हाथ थामे नजर आए। सोशल मीडिया पर हनी सिंह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, हनी सिंह को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ स्पॉट किया गया। यहां वह सबके सामने वह टीना का हाथ थामे नजर आए। दोनों पब्लिकली पहली बार साथ नजर आए, ऐसे में लग रहा है कि सिंगर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। 

सोशल मीडिया पर हनी सिंह और टीना ठडानी के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह भाई आपके ही मजे हैं, काफी खुश हूं कि आप खशु हैं, नई गर्लफ्रेंड के लिए मुबारक।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाइफ सही बोल रही थी, आपकी गर्लफ्रेंड है।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'तभी तलाक हुआ क्योंकि नई गर्लफ्रेंड से मिलवाना था।' इसके अलावा हनी सिंह को फिर से पुराने अवतार में देख फैंस खुश भी हो रहे हैं कि अब वह गुड शेप में वापस आ गए हैं।

बता दें कि हनी सिंह के साथ नजर आई रहीं मॉडल को टीना ठडानी कहा जा रहा है, जो उनके साथ 'पेरिस का ट्रिप' गाने में नजर आई थीं। वहीं, हनी सिंह का शालिनी तलवार से 2022 में तलाक फाइनल हुआ है। शालिनी ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की और मोशनली और मेंटली बुरी तरह तोड़ा। साथ ही धोखा देना और पैसों का फ्रॉड करने की बात भी कही। वहीं, हनी सिंह ने इन सभी आरोप को गलत बताया था।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group