Wednesday, March 22, 2023
Homeमध्यप्रदेशसीधी में बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

सीधी में बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

 सीधी ।   जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई गैंगरेप की घटना से सनसनी फैल गई। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो आरोपियों ने शराब पिलाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने महिला के गुप्त अंगों को चोट भी पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला का कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। सीधी पुलिस ने इस घटना में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पकड़ लिया है। मामले को लेकर पुलिस बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके पहले दोनों ने जमकर शराबखोरी की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच करते हुए साक्ष्य जुटा रही है। बताया गया, आरोपित महिला को पहले से जानते थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की ओर से इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के बावजूद लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group