Sunday, September 8, 2024
HomeखेलIND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत ने इंग्लैंड से भी लिया...

IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत ने इंग्लैंड से भी लिया बदला, 10 साल बाद T20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचे

IND vs ENG। भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। गयाना में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 171 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। अब भारत का सामना 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका से खिताबी मुकाबले में होगा। ऑस्ट्रेलिया से 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने के बाद, अब भारत ने इंग्लैंड से 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का भी बदला ले लिया।

भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007 और 2014 में टीम इंडिया ने फाइनल खेला था। दोनों संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान रहे थे। अब टीम इंडिया 10 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम एक साल के अंदर लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी। वहीं, इंग्लैंड को भारत ने लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट में शिकस्त दी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2023 वनडे विश्व कप में भी इंग्लैंड को हराया था।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group