Monday, March 17, 2025
Homeराज्‍यबिहार-झारखण्‍डपटना के पुनपुन में बड़ा हादसा, सत्संग सुनने आए 250 लोगों पर...

पटना के पुनपुन में बड़ा हादसा, सत्संग सुनने आए 250 लोगों पर गिरी दीवार

पटना के पुनपुन में एक पुराने मकान की दीवार गिरने से 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा श्रीपालपुर गांव में हुआ, जहां लोग एक सत्संग के लिए इकट्ठा हुए थे। हालांकि पुलिस 30 लोगों के घायल होने की बात बता रही है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण मकान की दीवार गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसमौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

20-25 लोगों की हालत गंभीर
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब लोग श्रीपालपुर में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रामदयालु सिंह के पुश्तैनी मकान में सत्संग कर रहे थे। तभी अचानक बारिश शुरू हुई और पुराने मकान की दीवार ढह गया। हादसे में लगभग 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से 20-25 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सत्संग में मौजूद थे करीब 250 लोग
चश्मदीदों के मुताबिक, सत्संग में करीब 250 लोग मौजूद थे। बारिश के कारण पुरानी दीवार अचानक गिर गई, जिससे भगदड़ मच गई। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे इस हादसे का शिकार हुए हैं। करीब 5 दर्जन महिलाओं के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।

कम से कम 30 लोग मामूली रूप से घायल: एसएसपी
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ASP) राजीव मिश्रा ने बताया, 'पुनपुन इलाके में श्रीपालपुर के पास एक दीवार गिरने से कम से कम 30 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले गए। शुरुआती खबरों से पता चलता है कि पीड़ितों को मामूली चोटें आई हैं।' मिश्रा ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2.15 बजे हुई और उस समय स्थानीय लोगों ने वहां एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group