Thursday, March 13, 2025
Homeराज्‍यअन्‍य राज्‍यदिल्ली के अगले मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद 20 फरवरी को रामलीला मैदान में...

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद 20 फरवरी को रामलीला मैदान में लेंगे शपथ, भाजपा की आज शाम बैठक

दिल्ली: दिल्ली में 26 साल बाद BJP को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अब नए सीएम का जल्द एलान हो सकता है। नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ले सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे होगा।

AAP ने भी बुलाई बैठक
इसमें पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है तो वहीं कई वरिष्ठ नेता भी यहां मौजूद होंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की आज बैठक होनी है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने बैठक बुलाई है। दिल्ली चुनाव के बाद पदाधिकारियों की पहली बैठक हो रही है।

दिल्ली में BJP की अहम बैठक
दिल्ली सरकार के शप थग्रहण और सरकार गठन को लेकर आज शाम BJP की बैठक होगी। विधायक दल की बैठक को लेकर समय और तारीख तय होगी। बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के इंचार्ज  विनोद तावड़े और तरूण चुघ मौजूद रहेंगे। दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली BJP संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख, समय और जगह भी तय होगी। शपथग्रहण की तैयारियों, सिटिंग अरेंजमेंट और गेस्ट लिस्ट को भी फाइनल किया जाएगा। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में BJP ने 26 साल से अधिक समय बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है, जिसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए गए।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group