Tuesday, March 11, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशएमपी में ठंड की दस्तक, कई जिलों के तापमान में आई गिरावट,...

एमपी में ठंड की दस्तक, कई जिलों के तापमान में आई गिरावट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से दिन में गर्मी और रात को हल्की सर्द हवाओं का दौर जारी था। दिवाली के दूसरे दिन से मौसम ने करवट बदली है, जिससे दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। मंगलवार को कई जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिली। प्रदेश का अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का मौसम दो-तीन दिन तक इसी तरह बना रह सकता है। वहीं राजधानी भोपाल में अचानक पारा गिर गया। सोमवार का न्यूनतम तापमान जहां 14.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मंगलवार को यही घटकर 12.8 डिग्री तक जा पहुंचा।

भोपाल में लुढ़का तापमान

भोपाल के पड़ोसी जिले रायसेन में सबसे कम 12.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रमुख जिलों के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो रायसेन में प्रदेश में सबसे कम 12.8 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 12.4, भोपाल में 12.8, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 11, ग्वालियर में 13.6, इंदौर में 15.6, उज्जैन में 14, बैतूल में 14, धार में 13.8, जबलपुर में 14.4, रीवा में 14, नौगांव में 13.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कई जगह बारिश के चलते मौसम में बदलाव आया है। वहीं हवाओं का रुख भी अब उत्तरी हो गया है, जिसके कारण प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है। विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है।मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात के साथ दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ रही है।प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा, जो कि खरगोन जिले का रहा।इसके अतिरिक्त राजधानी भोपाल का 30.1 डिग्री, उज्जैन का 30 डिग्री, छिंदवाड़ा का 29.7 डिग्री जबलपुर का 29.6 डिग्री, इंदौर का 29.8 डिग्री, ग्वालियर का 28.5 डिग्री और पचमढ़ी का 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रायगढ़ रहा

वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो राजधानी भोपाल में अचानक रात का पारा तेजी से नीचे गिर गया। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रायगढ़ रहा, जहां रात का पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक जा पहुंचा। इसके अलावा राजगढ़ में 12.4 डिग्री, भोपाल में 12.8 डिग्री, नौगांव में 13.02 डिग्री, ग्वालियर में 13.6 डिग्री, धार में 13.8 डिग्री, उज्जैन, रीवा और बैतूल में 14 डिग्री, जबलपुर में 14.4 डिग्री और इंदौर में 15.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group