Monday, February 24, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशप्रदेश में केन बेतवा परियोजना को शीघ्र शुरू किया जाएगा

प्रदेश में केन बेतवा परियोजना को शीघ्र शुरू किया जाएगा

भोपाल। केन बेतवा परियोजना को शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।अटल जी के जन्म शताब्दी पर केन बेतवा परियोजना का 25 दिसंबर को शिलान्यास होगा। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। मध्य प्रदेश के 11 जिलों को लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा- इसके साथ ही पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना का काम शीघ्र शुरू होगा। श्योपुर से आगर तक 11 जिलों का लाभ इसको मिलेगा। तीनों नदियों के जुडऩे से इन जिलों की तकदीर बदलने वाली है।

नदियों को जोडऩे का कार्य अभियान के रूप में लिया
70 हजार करोड़ की इस परियोजना का काम भी जल्द शुरू होगा। नदियों की जल का सही उपयोग कर ले इस दिशा में आगे बढऩा होगा। राज्य के अंदर की नदियों को जोडऩे के कार्य को अभियान के रूप में लिया है। 1980 के बाद से श्रद्धालु सिंहस्थ में क्षिप्रा से स्नान नहीं करा पाए, इसलिए अब क्षिप्रा के जल से ही स्नान कराएंगे। इसके लिए बारिश के जल को डेम बनाकर संग्रहित कर क्षिप्रा में जल स्तर बढ़ाएंगे।

प्रदेश में सिंचाई सुविधाएं बढाएंगे
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, मजदूर और सरकार के बीच उलझन का कार्य निपटाया जाएगा। सायबर तहसील के माध्यम से संपत्ति का नामांतरण रजिस्ट्री का कार्य हो जाता है। प्रदेश में सिंचाई की सुविधा बढ़ाएंगे। पानी के लिए नदी जोड़ो अभियान और बिजली के लिए किसानों को सोलर पंप देंगे। मध्य प्रदेश में एक लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि हमने कुलपतियों को कुलगुरु कहा है। पूरे प्रदेश में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बना रहे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में चार लाख करोड़ के निवेश के साथ तीन लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। कृषि, डेयरी के कोर्स को कॉलेज में पढ़ाया जा रहा है। पीएम एक्सीलेंस कॉलेजों में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया है। 1.29 लाख बहनों के खातों में राशि दी जा रही है। महिला उद्यमियों को 275 करोड़ की राशि दी गई है। जनवरी तक सभी संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हो जाएगा। 24फरवरी 2025 में ग्लोबल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होगा प्रधानमंत्री मोदी इसका शुभारंभ करेंगे।

भगवान राम और कृष्ण के पथ पर काम
मुख्यमंत्री ने कहा, हम भगवान राम और भगवान कृष्ण के पाथेय पथ के लिए भी काम कर रहे हैं। शपथ लेते ही स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक किया गया। 2005 के पहले पांच मेडिकल कॉलेज थे, हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को संख्या बढ़ाई और अब एक साल में 51 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।

चार करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला राज्य बना एमपी
सीएम ने कहा- मध्य प्रदेश चार करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला राज्य बना है। 70 वर्ष के वृद्धों को आयुष्मान से नु:शिल्क उपचार का लाभ दिया जा रहा है। कृषि के साथ पशुपालन पर हमारा फोकस है। इससे किसानों की आय बढेगी। दूध उत्पादन को बढ़ाएंगे। जो 10 से अधिक गौ माता को पालेगा उसको भी अनुदान दिया जाएगा।

हाथियों के प्रबंधन का कार्य करेंगे
रातापानी टाइगर रिजर्व बनने से देश की एक मात्र राजधानी होगी जो टाइगर रिजर्व के सबसे नजदीक होगी। हाथियों के बसने से चुनौतियां आई है इसलिए हाथियों के प्रबंधन का कार्य करेंगे। सीएम ने कहा- मैं स्वयं कांजीरंगा टाइगर रिजर्व जाऊंगा। रिजर्व पार्क के आसपास रेस्क्यू सेंटर बनाएंगे।

जिलों और संभागों की सीमाएं बदलेंगे
22 हजार से अधिक थानों की सीमाएं बदली है। जिलों व संभागों की सीमाएं भी बदलेंगे। सिंहस्थ के लिए प्रयागराज की तैयारियों को देखने मध्य प्रदेश का दल जाएगा। मध्य प्रदेश में रेलवे का काम करने के लिए अलग से एक ओएसडी नियुक्त करेंगे। मध्य प्रदेश में रेल यातायात को बढ़ाएंगे। 40 दिन की योजना के तहत 76 योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। पत्र हित ग्राहियों को योजना से जोड़ा जाएगा। आपकी सरकार आपके द्वार अभियान चलाएंगे।

ढाई लाख सरकारी नौकरियां देंगे
मध्यप्रदेश में निवेश से 3 लाख युवाओं को रोजगार मिलेंगे। 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज मिले है। हर कॉलेज को बस दी गई हैं। डेयरी से सम्बंधित कोर्स जबलपुर के बाद अन्य कॉलेजों में ले जाया जाएगा। अंकसूची, टीसी की व्यवस्था ऑनलाइन की है। लाड़ली बहनों को अब तक 19212 करोड़ दिए गए। लाड़ली बहनों को राशि देने के लिए आय के साधन बढ़ाए गए हैं। जिला स्तर पर उद्योग अभियान चलेगा। अभियान सम्भाग से नीचे लाया जाएगा। 2025 उद्योग वर्ष है। 24-25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट होगी। समृद्ध संस्कृति पर सरकार का फोकस है। भोपाल बीआरटीएस हटाया गया है। खुले में मांस बिकना बंद हुआ। लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा है। मेडिसिटी कंसेप्ट लेकर आए और एयर एंबुलेंस की सुविधा दी गई।

भाजपा ने भी सरकार के साथ कदमताल किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि एक साल पहले डॉ. मोहन यादव सीएम बने थे। भाजपा ने भी सरकार के साथ कदमताल किया, डबल इंजन की सरकार में मोहन जी ने महिला, किसान, युवा, गरीब पर फोकस किया। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण से लेकर कई सौगातें दीं। इन्वेस्टर सम्मिट से लोकल उद्योगपतियों को मौका दिया, संस्कृति के लिए काम किया। इस अवसर पर वीडी शर्मा, डिप्टी सीएमद्वय जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group