महिलाओं का बौद्धिक और आर्थिक दृष्टि से मजबूत होना जरूरी
इंदौर। विश्व महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ और कर्मसाक्षी पत्र ने मिलकर प्रीतम लाल दुआ सभागृह में परिसंवाद और अवार्ड समारोह का आयोजन किया। मंच पर अतिथि बतौर फॉरेसिंक डीएसपी डॉ. प्रीति गायकवाड, डॉ. साधना सोडाणी, डॉ. स्वाति बरछे,शिक्षाविद मधुलिका शुक्ला ,ममता शर्मा एवं प्रेरणा दबाड़े उपस्थित थी।
इस मौके पर अलग अलग क्षेत्रो में कार्य करने वाली 30 से अधिक महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से समानित किया गया। सम्मान में मोमेंटो,श्रीफल प्रदान किया।
इस मौके पर बदलते समाज में महिलाओं की भूमिका विषय पर परिचर्चा आयोजित की। जिसमें सभी महिलाओं का कहना था कि जब तक महिलाएं बौद्धिक और आर्थिक दृष्टि से परिपूर्ण नही होगी तब तक उनका सशक्तिकरण अधूरा है। महिलाएं जागरूक बने और वक्त के साथ चलना सीखे। घर,परिवार में महिलाओं को दोहरी भूमिका निभाना पड़ती है,इसलिए उनका सहनशील होना भी जरूरी है,लेकिन इसका मतलब परिस्थिति से समझोता करना कतई नहीं है।
कार्यक्रम संयोजक सरिता शर्मा ने कहा कि हमारा मकसद ही है महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़े और विश्व मंच पर अपना झंडा बुलंद करे।इस मौके पर किड्स बी प्ले स्कूल और कोचिंग क्लासेस के बच्चो ने मनोहारी नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी।अतिथि स्वागत संघ के संभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह थनवार, उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी,विद्युत प्रकाश पाठक,राजेंद्र सिंह ने किया। प्रतिक चिन्ह रूपेंद्र चौहान,सीमा मनीष शर्मा, पूजा शर्मा,हेमंत व्यास,बालकृष्ण उपाध्याय,संजय जोशी,रामकिशोर लोवंशी,शुभम अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुनयना शर्मा,रजनी खेतान और सरिता शर्मा ने किया।अंत में आभार माना लोकेंद्र सिंह थनवार ने। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।