Wednesday, March 12, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेश'यही सही समय है एमपी में निवेश का', GIS में बोले PM;...

‘यही सही समय है एमपी में निवेश का’, GIS में बोले PM; निवेशकों को दिया ‘ट्रिपल-T’ मंत्र

भोपाल ।  भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स (GIS) समिट उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान NTPC के चेयरमैन एवं एमडी गुरदीप सिंह से प्रदेश में औद्योगिक विस्तार को लेकर बात की गई। विचार-विमर्श के बाद एमओयू का आदान-प्रदान भी किया गया। 

GIS के 24 और 24 के कार्यक्रम
डिपार्टमेंटल समिट 

सुबह 11:45 बजे – शाम 06:30 बजे – टेक इंवेस्ट समिट – हॉल 1
सुबह 11:45 बजे – दोपहर 02:00 बजे- नवीन मध्यप्रदेश – समिट हॉल 2
शाम 03:15 बजे – रात 07:00 बजे- फीडर सोलराइजेशन समिट: 2000 मेगावाट कुसुम-सी की प्री-बिड – समिट हॉल 2

पार्टनर कंट्री सेशन

सुबह 11:45 बजे – दोपहर 12:45 बजे – ग्लोबल साउथ पर सत्र – कॉन्फ्रेंस हॉल
दोपहर 12:45 बजे – 01:45 बजे – जर्मनी और मध्यप्रदेश के लिए निवेश रणनीतियों पर सत्र – कंट्री सेशन हॉल
शाम 03:30 बजे – 04:30 बजे-  जापान और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक सहयोग पर सत्र – कंट्री सेशन हॉल
थीम आधारित सेशन
सुबह 11:45 बजे – दोपहर 12:45 बजे- मॉलिक्यूल टू मशीन (फार्मा और मेडिकल डिवाइसेस) – सेशन हॉल 1
दोपहर 01:15 बजे – 02:15 बजे – मानव पूंजी में निवेश (कौशल विकास) – सेशन हॉल 1
शाम 04:30 बजे – 05:30 बजे- सड़क अवसंरचना में तेजी: निवेश, नवाचार और संभावनाएं – सेशन हॉल 3

सीआईआई बैठकें

शाम 03:00 बजे – 04:00 बजे- सीआईआई राष्ट्रीय कपड़ा और परिधान समिति की बैठक – कॉन्फ्रेंस हॉल
शाम 04:00 बजे – 05:00 बजे – सीआईआई राष्ट्रीय एमएसएमई परिषद की बैठक – कॉन्फ्रेंस हॉल
शाम 05:00 बजे – 07:00 बजे – विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद – कॉन्फ्रेंस हॉल
शाम 03:30 बजे – 04:00 बजे – एमओयू सत्र – सेशन हॉल-3

GIS के 24 और 24 के कार्यक्रम

दोपहर 01:30 बजे – 02:30 बजे – प्रतिनिधियों के लिए भोजन – डेलीगेट्स डाइनिंग हॉल

Capture4

पीएम मोदी को सीएम मोहन यादव ने भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट की।
बजट में लोकल सप्लाई चेन के निर्माण में बल दिया गया
बजट में 12 लाख रुपये की आय को टैक्स फ्री किया गया है। बजट में लोकल सप्लाई चेन के निर्माण में बल दिया गया है, ताकि मैन्युफैक्चरिंग में आत्म निर्भर बन सके। लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इनकी सप्लाई चेन को मजबूत किया जा रहा है।

विकास में बाधा वाले कानून खत्म

एक दशक से बड़े रिफार्म को गति दी जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी इसे गति दी जा रही है। राज्यों के साथ बातचीत की जा रही है। राज्यों के साथ मिलकर बीते सालों में 1500 ज्यादा कानून को खत्म किया गया है। ऐसे कानूनों की पहचान की जा रही है जो विकास में बाधा हैं, ऐसे कानून खत्म किए जा रहे हैं जिनकी  उपयोगिता खत्म हो चुकी है। नए सेक्टर को निजी उद्यमियों के लिए खोला जा रहा है। न्यूक्लियर एनर्जी और लीथियम बैटरी का निर्माण नए क्षेत्रों को निवेश के लिए खोला गया है।

पीएम मोदी ने 'ट्रिपल T' पर दिया जोर

आने वाले दिनों में तीन नए सेक्टर की भूमिका है। टेक्सटाइसल, टूरिज्म, टेक्नालॉजी से जुड़े क्षेत्रों को खोला जा रहा है। इसमें अपार संभावनाएं हैं। एमपी देश की कॉटन कैपिटल है। यहां से 30 फीसदी कॉटन सप्लाई किया जाता है। मेलबरी कॉटन का सबसे बड़ा केन्द्र भी एमपी है। यहां से इसकी सप्लाई बहुत है।

एमपी अजब भी है गजब भी है

नर्मदा के दोनों तरफ आदिवासी क्षेत्रों का विकास है। वन्य क्षेत्रों का भी विकास हो रहा है। हेल्थ एंड वैलनेस के क्षेत्र में बहुत अच्छे से निवेश हो रहा है। स्पेशल वीजा भी दिया जा रहा है। इससे एमपी को भी फायदा मिलेगा।

एमपी-मुंबई से जुड़ रहा

एमपी को बड़ा फायदा मिला है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस का बड़ा हिस्सा एमपी से होकर गुजरता है। एमपी मुंबई से जुड़ रहा है। पांच हजार किलोमीटर का सड़क नेटवर्क बन चुका है। लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी के कारण एमपी आगे बढ़ रहा है। एमपी में रेल नेटवर्क का 100 फीसदी इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। हवाई नेटवर्क भी यहां सुधारा गया है। यहां की कमलापति स्टेशन को भी मार्डन बनाया गया है।

Capture 5

यहां 31 हजार मेगावाट बिजली पैदा हो रही

एनर्जी सेक्टर के बूम का एमपी को लाभ मिला है। एमपी पॉवर सरप्लस है। यहां 31 हजार मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। इसमें से 30 फीसदी क्लीन एनर्जी है।

बीना रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ का निवेश

बीना रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। ये एमपी को पेट्रो केमिकल का हब बनाने में मदद करेगा। एमपी में 300 से ज्यादा इंडस्ट्रियल जोन हैं। पीथमपुर, देवास रतलाम में इंवेस्टर जोन बनाए जा रहे हैं। सभी निवेशकों के लिए बेहतर रिटर्न की अपार संभावनाएं हैं।

नदियों जोड़ने से उद्योगों को भी लाभ

उद्योगों के लिए पानी बहुत जरूरी है। इसके लिए एमपी में नदियों जोड़ो अभियान चलाया गया है। यहां की खेती को भी इसका फायदा मिल रहा है। 45 हजार करोड़ रुपये के केन-बेतवा लिंक परियोजना शुरू की गई है। इसके 10 लाख हेक्टेयर जमीन की उर्वरता बढ़ेगी।
 संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने समारोह में देरी से आने के लिए माफी मांगी। उन्होंने बताया कि बच्चों की परीक्षाओं का समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय एक साथ हो रहा था। इसलिए मैं राजभवन से देर से निकला। मैंने सोचा कि बच्चों के निकलने के बाद ही मैं निकलूं। इस वजह से मैंने स्वयं राजभवन से निकलने में लेट कर दिया। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम ने कहा कि राजा भोज की नगरी में आज का ये कार्यक्रम बहुत अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए  सीएम मोहन यादव जी और टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

आज भारत को सोलर पॉवर कहा जाने लगा है

भारत के इतिहास में ऐसा अवसर पहली बार आया है जब पूरी दुनिया भारत के लिए अच्छी संभावनाएं से देख रही है। सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं। पिछले कुछ हफ्तों में जो विचार आएं है वो भारत में हर निवेशक के लिए उत्साहवर्धक हैं। यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पॉवर की सुपरपॉवर कहा है।

पहले लोग मध्य प्रदेश में निवेश करने से डरते थे

भारत का आत्मविश्वास बढ़ रहा है तो राज्यों का भी आत्मविश्वास बढ़ रहा है। जनसंख्या के हिसाब से मध्य प्रदेश भारत का पांचवां बढ़ा राज्य है। कृषि और माइनिंग के हिसाब से भी मध्य प्रदेश बड़ा राज्य है। एमपी में बहुत संभावनाएं हैं। ये एमपी को देश के पांच बढ़े राज्यों ला सकता है। एमपी ने 20 सालों में बड़ा परिवर्तन देखा है। पहले लोग निवेश करने से डरते थे। एमपी ने अब निवेश के मामलों बड़ा स्थान बना लिया है। एमपी आज ईवी के लीडिंग स्टेट में से एक है। एमपी में दो लाख ईवी वाहन पंजीकृत हो गए हैं, जो बड़ी बात है। एमपी निवेश के लिए बड़ा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group