रहस्यमयी समुद्र : इंसानों के अंदर प्रकृति के लिए हमेशा से एक खास प्यार रहा है जो उन्हें इसकी खोज करने में लगाया रखता है। इसे खोजने की कोशिश में उन्होंने दुनिया में कुछ बेहतरीन जगहों को ढूढ़ निकाला है। इनमे से कुछ जगहें भगवान का करिश्मा है तो कुछ को इंसानों ने बनाया है। पुरी दुनिया में प्रकृति ने कुछ जगहों को ऐसा बनाया है जो की आज भी वैज्ञानिकों लिए पहले बने हुए हैं. हमारे देश में आज भी ऐसी कई जगह मौजूद है। जिनके रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया। वैज्ञानिकों के लिए ये जगह आज भी किसी अबूझ पहेली से कम नहीं है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे बीच की कहानी बताने जा रहे हैं। एक ऐसा जहां देखते ही देखते पानी हो गायब हो जाता है. समुद्र का पानी कुछ समय के लिए आंखों के सामने दिखाई देता है तो कुछ समय बाद गायब हो जाता है. और फिर कुछ समय बाद सबकुछ पहले जैसे नॉर्मल हो जाता है और पानी फिर से वापस दिखाई देने लगता है। सुनने में आपको ये घटना थोड़ी अजीब लग रही होगी लेकिन ये सच है।
कहां हैं रहस्यमयी समुद्र तट
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से कुछ ही किमी दूर छोटे और शांत कस्बे बालासोर गांव के पास में चांदीपुर बीच है। अगर आप इस बीच पर जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बालेश्वर या बालासोर रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। फिर आपको चांदीपुर पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर बस या अन्य साधन से चलना होगा। चांदीपुर बीच से समुद्र का पानी समय-समय पर गायब हो जाता है और फिर कुछ देर बाद नजर आने लगता है।
यह किसी रहस्य से कम नहीं है। इस समुद्र से पानी गायब होने और वापस लौटकर आने की वजह से इसे लुका छिपी बीच या हाइड एंड सीक बीच के नाम से भी जाना जाता है। चांदीपुर बीच में कैसुरीना पेड़, प्राचीन पानी और रसीला तटीय वनस्पति से घिरा हुआ है, लेकिन यहां पर हर दिन अजीबोगरीब प्राकृतिक घटना घटती है।
क्या है इस प्राकृतिक घटना की वजह
अब आपके मन में सवाल तो जरूर उठ रहा होगा कि भला ऐसे कैसे हो सकता है? दरअसल समुद्र का पानी यहां कम ज्वार (Low Tide) के कारण पांच किलोमीटर तक पीछे चला जाता है और वहीं जब उच्च ज्वार (High Tide) आता है तो पानी फिर से वापस आ जाता है। इस तरह समुद्र एक तरह से लुका छिपी का खेल खेलता नजर आता है। यहां रहने वाले लोगों के लिए भले ही ये चीजें आम है लेकिन जो लोग इसे देखने आते हैं। उनके लिए यह किसी जादू से कम नहीं होता।
ओर क्या है खास
अगर आपको लग रहा है कि ये बीच केवल इस कारण से सारी दुनिया में फेमस है तो आप यहां गलत है। यहां एक चीज और ऐसी है जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। दरअसल कम प्रवाह के कारण किनारे पर आपको कई सारे समुद्री मोती देखने को मिल जाएंगे। इतना ही नहीं यहां लाल केकड़े और छोटी-छोटी मछलियां भी बीच के किनारे ज्वार के कारण आ जाती है और सारी चीजें जो इसे दूसरे बीच से एकदम अलग बनाती है।