Diet-tips: जानें कच्चे स्प्राउट्स के नुकसान, पड़ सकते हैं बीमार

0
387

Diet-tips: स्प्राउट को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है, इसी लिए अधिकतर लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। माना जाता है कि स्प्राउट्स खाने से कई तरह की बीमारियों से लड़ा जा सकता है। स्प्राउट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसके चलते सुबह-सुबह इसे खाने से व्यक्ति को जल्दी भूख नहीं लगती है। साथ ही ये पाचन को दुरुस्त करने का काम भी करता है।

कच्चे स्प्राउट्स खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। कई बार कच्चे स्प्राउट्स को खाने की वजह से लोगों में डायरिया, पेट में ऐंठन और उल्टी जैसी परेशानी भी होने लगती है। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और खराब इम्यूनिटी वाले लोगों के मामले में गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकता है। स्प्राउट भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फॉलेट, मैग्नेशियम, फास्फोरस, विटामिन के आदि पाया जाता है जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। अधिकतर लोग खाली पेट स्प्राउट्स खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, ये नाश्ता आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान भी पहुंचा सकता है।

स्प्राउट्स खाने के हो सकते हैं नुकसान

हेल्थलाइन के मुताबिक, अगर आप कच्चे स्प्राउट का नियमित रूप से सेवन कर रहे हैं तो इससे शरीर को नुकसान भी हो सकता है। शोधों में पाया गया है कि यह शरीर में कई बार फूड प्वॉइजनिंग की वजह बन सकता है। दरअसल, अधिकतर लोग इसे सलाद की तरह इस्तेमाल करते हैं और कच्चा खाना पसंद करते हैं। जबकि इसे नमी में उपजाया जाता है और इसमें ईकोली या सैल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया बड़ी आसानी से पनप जाते हैं।ये बैक्टीरिया हमें तेजी से बीमार बना सकते हैं। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिस्ट्रेशन ने पाया कि कच्चा या हल्का पका स्प्राउट फूडबॉर्न बीमारियों की बड़ी वजह बन रहा है और इसे खाकर लोग बीमार पड़ रहे हैं।

क्या होते हैं लक्षण

शोाधों में ये पाया गया है कि कच्चे स्प्राउट के सेवन के करीब 12 से 72 घंटे के बीच इसके लक्षण नजर आते हैं जिसमे डायरिया, पेट में क्रैंप होना, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
हालांकि रॉ स्पाउट के सेवन से किसी की मौत नहीं हो सकती, लेकिन बच्चों, प्रेगनेंट महिलाओं, बुजुर्ग लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण उन्हें काफी अधिक परेशानी हो सकती है।

बरतें सावधानियां

  • आप हमेशा घर में बने या ताजा रेफ्रिजरेट किया हुआ स्प्राउट का ही सेवन करें।
  • स्पाउट में किसी भी तरह की स्मेल आ रही हो तो इसे बिल्कुल भी ना खाएं।
  • इसे घर पर स्टोर करने वाले हैं तो इसे 8 डिग्री के तापमान से कम में ही रखें।
  • स्पाउट खाने से पहले हाथों को साफ कर लें।