15 अक्टूबर से व्रत-त्योहारों की है भरमार, जानें कब है शारदीय नवरात्रि, करवा चौथ व्रत, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा

0
463

हिंदू पंचांग के अनुसार, यह महीना व्रत-त्योहारों से गुलजार रहना वाला है। 14 अक्टूबर को पितृ पक्ष के समापन के साथ ही व्रत और त्योहारों की भरमार लगने वाली है। अक्टूबर का महीना तो बड़े त्योहारों से भरा पड़ा है। पितृपक्ष के बाद 15 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का त्योहार शुरू हो जायेगा। कलश स्थापना के साथ ही लोग खरीदारी भी शुरू कर देंगे। महालया से दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो जाएंगी तो 26 सितंबर से कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी। अक्टूबर में दशहरा, दिवाली, धनतेरस, भाई दूज, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा, करवा चौथ, शरद पूर्णिमा जैसे बड़े महतवपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। इनके अलावा अभी मासिक व्रत अलग से हैं। ज्योतिषाचार्य अशोक त्रिपाठी का कहना है कि इस साल अक्टूबर में मंदिरों में भक्तों का तांता और बाजारों में ग्राहकों की रौनक देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि ये बड़े त्योहार कब और किस दिन हैं?

बड़े त्योहारों की लिस्ट

  • 25 सितंबरः रविवार, महालया, सर्व पितृ अमावस्या, पितृपक्ष समापन
  • 26 सितंबरः सोमवार, शारदीय नवरात्रि शुरु, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा, महाराजा अग्रसेन जयंती,
  • 03 अक्टूबरः सोमवार, दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी, कन्या पूजन, हवन
  • 04 अक्टूबरः मंगलवार, महा नवमी, नवरात्रि पारण
  • 05 अक्टूबरः बुधवार, विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा, रावण पुतला दहन, देवी अपराजिता पूजन
  • ये भी पढ़ेंः क्यों मनाते हैं दशहरा? जानें इस त्योहार का पौराणिक महत्व
  • 09 अक्टूबरः रविवार, शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा
  • 13 अक्टूबर, गुरुवार, करवा चौथ
  • 17 अक्टूबर, सोमवार, अहोई अष्टमी व्रत
  • 23 अक्टूबर, रविवार, धनतेरस, मासिक शिवरात्रि
  • 24 अक्टूबर, सोमवार, दिवाली, लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी
  • ये भी पढ़ेंः मां दुर्गा के 9 अवतार कौन से हैं? जानें उनके नाम और महत्व
  • 26 अक्टूबर, बुधवार, गोवर्धन पूजा, भाई दूज या भैया दूज
  • 30 अक्टूबर, रविवार, छठ पूजा

नवरात्रि पूजा में करें इन नियमों का पालन

महालया के अगले दिन यानि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नौ दिनों के लिए नवरात्रि और दसवें दिन दशहरा का उत्सव मनाया जाता है। पूरे वर्ष लोगों को दशहरा का इंतजार रहता है।

दशहरा और दिवाली के बीच में लगभग 20 दिन का अंतर होता है. इस वजह से कई बार ये त्योहार अलग-अलग माह में पड़ते हैं, लेकिन इस बार तो अक्टूबर में ही दशहरा और दिवाली साथ हैं। इतना ही नहीं, छठ पूजा भी अक्टूबर के अंतिम दिनों में है।

अक्टूबर में लगेंगे दो ग्रहण

शनिवार, 14 अक्टूबर- सूर्य ग्रहण
रविवार, 29 अक्टूबर- चंद्र ग्रहण