Wednesday, October 16, 2024
Homeधर्म1 November 2024 Rashifal: जानिए क्‍या कहता है आज का राशिफल

1 November 2024 Rashifal: जानिए क्‍या कहता है आज का राशिफल

1 November 2024 Rashifal : राशिफल जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक 1 November 2024 का Rashifal…

मेष राशिफल (Mesh rashifal 1 November 2024)

आज के दिन मन में सकारात्मक विचारों का आगमन होगा | उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं | अपने स्वभाव को सरल व मधुर बनाकर रखें। आज जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

वृषभ राशिफल (Vrshabh rashifal 1 November 2024)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको कोई नई बात सीखने को मिलेगी | ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। जीवनसाथी को समय दें, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है |

मिथुन राशिफल (Mithun rashifal 1 November 2024)

 आज आप अकेलापन महसूस कर सकते है। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रहीं परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। किसी के घर जाने का निमंत्रण आ सकता हैं | किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। पाटर्नर को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

कर्क राशिफल (Kark rashifal 1 November 2024)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। सिंगल राशि वाले डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है |

सिंह राशिफल (Sinh rashifal 1 November 2024)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। आज आपके जीवनसाथी आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। आपके प्रेम जीवन में आज के लिए मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास अधिक होने के बाद अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार है। आज आपका शुभ अंक 3 है |

कन्‍या राशिफल (Kanya rashifal 1 November 2024)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने पिता के आदर्शों पर चले | आप बहुत सरलता से घर के काम बिना थकान के पूरा करेंगे। प्रेम जीवन में बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके रास्ते में आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

तुला राशिफल (Tula rashifal 1 November 2024)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला वाला है। किसी और के मामले में उसकी ओर से फैसले लेने से बचें। भाईचारे पर आपका पूरा जोर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

वृश्चिक राशिफल (Vrshchik rashifal 1 November 2024)

 इस समय भाग्य और ग्रह स्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में है। आपको सलाह दी जाती है की बिजली की चीजों में सावधानी बरते | घर परिवार में मांगलिक और धार्मिक कार्य होने के योग हैं | विवाहितों के लिए दिन अच्छा है शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम पाटर्नर से आज मुलाकात हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 4 है |

धनु राशिफल (Dhanu rashifal 1 November 2024)

आज आपकी राशि के स्वामी के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी | स्कूल के किसी समारोह के लिए चयन होना गर्व की बात होगी। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की उम्मीद बन रही है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है |

मकर राशिफल (Makar rashifal 1 November 2024)

 आज का दिन आपके लिए काफी सुकून देने वाला रहेगा। पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना रखनी है, घर में जो भी वृद्ध व्यक्ति हैं उनकी सेवा करें | स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। आज आपका शुभ अंक 6 है |

कुंभ राशिफल (Kumbh rashifal 1 November 2024)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। अपनी इम्पोर्टेन्ट चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है | किसी समस्या से आपको राहत मिलने सकती है | जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। आज आपका शुभ अंक 6 है |

मीन राशिफल (Meen rashifal 1 November 2024)

आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। अपने घर का बजट अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर बनाएंगे। अपने लव पार्टनर को व्यस्तता के कारण समय नहीं दे पाएंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है |

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group