Dream: रात में सोने के वक्त कुछ लोगों को डरावने या बुरे सपने आते हैं. जिसे नाइटमेयर्स भी कहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस तरह के सपने आते क्यों हैं. क्या दिमाग से इसका कोई संबंध है या फिर बुरे सपने यूं ही आ जाते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना हमारे भविष्य को लेकर कुछ-न-कुछ संदेश देता है। कई लोगों को बुरे सपने आते हैं जिसके कारण वह डरकर आधी नींद से उठ जाते हैं। यह समस्या व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालती है। आइए जानते हैं बुरे सपनों आने का कारण और इनसे छुटकारा पाने के उपाय।
क्यों आते हैं डरावने सपने
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बिस्तर में बैठकर भोजन करने की आदत को सही नहीं माना गया है। ऐसा करने पर आपको बुरे सपनों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होने के कारण भी डरावने सपने आते हैं। पितृ दोष के कारण भी लोगों को बुरे सपने आते हैं। इसलिए कुंडली की जांच जरूर कराएं।
बुरे सपनों से छुटकारा पाने के उपाय
अगर किसी व्यक्ति को लगातार इस प्रकार के अशुभ सपने आ रहे हैं तो प्रातः उठकर शिव मंदिर जाना चाहिए और भगवान शिव का पूजन व अभिषेक करना चाहिए। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आप किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बच सकते हैं।
हनुमान चालीसा का पाठ
लगातार बुरे सपने आने पर रोजाना सुबह स्नान करने के बाद संकट मोचन हनुमान जी की पूजा करने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे बुरे सपनों से राहत मिलती है। आप चाहे तो सोने से पहले भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
फिटकरी का उपाय
बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी का ये उपाय काफी फायदेमंद साबित होता है। बिस्तर के नीचे काले रंग के कपड़े में थोड़ी-सी फिटकरी बांधकर रख दें। ऐसा करने से आपको धीरे-धीरे बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे।
कमरे में जलाएं कपूर
रात को सोने से पहले अपने कमरे में कपूर जलाएं। इसकी सुगंध से वातावरण सकारात्मक बना रहता है। जिससे नींद भी अच्छी आती है और बुरे सपने आने की समस्या भी दूर हो जाती है।