Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलHealth Tips: हाई ब्लड प्रेशर से लेकर आंखों के लिए भी फायदेमंद...

Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर से लेकर आंखों के लिए भी फायदेमंद है रसभरी

Health Tips: केप गूसबेरी को रसभरी या मकोय के नाम से भी जाना जाता है। ये छोटे-छोटे गोल-गोल नारंगी रंग के फल होते हैं। इस फल का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। रसभरी आमतौर पर दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, भारत और चीन आदि देशों के गर्म क्षेत्रों में उगाई जाती हैं। रसभरी की पत्तियां भी काफी गुणकारी होती हैं।

बवासीर (Piles) की समस्या में भी रसभरी बहुत कारगर साबित हुई है। रसभरी में बहुत सारे पोषक तत्व एंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफिनॉल, केरिटिनॉयडस, विटामिन-ए, कैल्शियम, फोस्फोरस, फाइटोकैमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट आदि पाए जाते हैं और रसभरी की पत्तियों में फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन ए, सी, कैल्शियम आदि मौजूद होते हैं। इस फल में कैलोरी की मात्रा कम होती है। आप इसे नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं रसभरी के अद्भूत फायदों के बारे में…

आंखों के लिए फायदेमंद

रसभरी में विटामिन-सी, विटामिन-ए और आयरन से भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस फल के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा यह आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। जिससे आप मोतियाबिंद आदि समस्याओं से बच सकते हैं।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

रसभरी फाइबर का समृद्ध स्रोत है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए यह फल रामबाण साबित हो सकता है। रसभरी पाचन तंत्र को बढ़ावा देती है।

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

मकोय में हैपॉलीफेनोल्स और कैरोटीनॉयड जैसे फाइटो केमिकल्स मौजूद होते हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। यह हाई बीपी के स्तर को कंट्रोल करने में मददगार है। इसके अलावा मकोय में घुलनशील पेक्टिन फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं।

हड्डियों को स्वस्थ रखे

इस फल में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद पेक्टिन कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण में मदद करता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं ।

वजन घटाने में मददगार

रसभरी में फैट्स और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। जिससे यह फल वजन कम करने में सहायक है। आप इसे वेट लॉस जर्नी में ब्रेकफास्ट के तौर पर शामिल कर सकते हैं। इसे सलाद या सब्जी में मिक्स कर भी खा सकते हैं।

सर्दी और फ्लू से बचाव

मकोय में एंटी ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपको सर्दी और फ्लू जैसी परेशानियों से बचा सकता है। यह फल खांसी की समस्या को दूर करने में भी कारगर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments