योगासन: कामकाज के तनाव के चलते लोगों में मेमोरी लॉस एक आम समस्या बन चुकी है। जो कि किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती हैं। उम्र के साथ शरीर ही नहीं मस्तिष्क भी बुढ़ा होने लगता है। इसलिए अक्सर ज्यादा उम्र के लोगों में बातों को भूलने की परेशानी होती है। हालांकि कई लोगों में कभी-कभी भूलने की बीमारी सामान्य रूप से जीवन का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन काफी लोगों में भूलने की यह समस्या एक गंभीर रूप भी ले सकती है। जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर बुरा असर भी पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप नियमित रूप से योग करते हैं, तो इस समस्या में काफी हद तक सुधार लाया जा सकता है।
6 साल की उम्र तक, मस्तिष्क का आकार उसके आयतन के लगभग 90ः तक बढ़ जाता है। फिर, व्यक्ति के 30 और 40 के उम्र के बाद उसका मस्तिष्क सिकुड़ने लगता है। योग स्वास्थ्य और याददाश्त को बढ़ाने, एकाग्रता और ध्यान में सुधार करने और समग्र ज्ञान को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। इन आसनों का अभ्यास करने से अल्जाइमर जैसे उम्र से संबंधित मस्तिष्क विकारों की शुरुआत को रोका जा सकता है। योगा से आप मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल एख साथ रख सकते हैं। दिमाग को तेज बनाए रखने के लिए रोज योगासन करें।
रोजाना करे यें योगासन
भ्रामरी योग: भ्रामरी योग न सिर्फ दिमाग तेज करने में मदद करता है, बल्कि इसे करने से मानसिक थकान भी दूर होती है। यह एक पॉजिटिव एनर्जी देने वाला योग है, जो स्ट्रेस, चिंता, आक्रोश और निराशा को कम कर सकता है।
योग करने तरीका: भ्रामरी योग करने के लिए सबसे पहले किसी शांत जगह पर बैठकर अपनी आंखें बंद करके अपनी तर्जनी उंगलियों को दोनों कानों पर रखें। इसके बाद अपना मुंह बंद रखते हुए नाक सेही सांस लें और छोड़ें। सांस छोड़ने के दौरान ऊँ का उच्चारण भी कर सकते हैं। इस प्रकिया को 5 से 7 बार दोहराएं।
ताड़ासन योग: ताड़ासन योग मस्तिष्क की क्षमता को बेहतर बनाए रखने के लिए आप ताड़ासन योग का अभ्यास भी कर सकते हैं। यह योग बेचौनी, अनिद्रा, स्ट्रेस जैसी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।
योग करने तरीका: ताड़ासन योगताड़ासन योग करने के लिए सबसे पहले अपने हाथ उठाकर पैरों को थोड़ा खोलकर सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अब हाथों को नमस्ते की मुद्रा में जोड़कर सिर के ऊपर ले जाएं। ध्यान रखेंकि आपके दोनों हाथ आपके दोनों कानों के पास से लग रहे हों। अब पैरों को उठाए बिना हाथों की उंगलियां और धड़ आसमान की तरफ खींचते हुए गहरी सांस भरें। इस खिंचाव को थोड़ी देर बनाए रखने की कोशिश करें। आखिर में धीरे-धीरे अपने हाथों को नीचे लाते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं।
पद्मासन योग: पद्मासन योग का रोजाना अभ्यास दिमाग को तेज करने में मदद कर सकता है। यह मस्तिष्क को शांत करके चिंता, स्ट्रेस, सिर दर्द जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
योग करने तरीका: मैट पर सीधे बैठते हुए अपनी रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और टांगों को फैलाकर रखें। अब धीरे से अपने दाएं घुटने को मोड़कर बाईं जांघ पर रखें। ऐसा करते हुए आपकी एड़ी पेट के निचले हिस्से को छूनी चाहिए। इसी तरह दूसरे पैर के साथ भी करते हुए पेट तक लेकर आएं। अब दोनों पैरों के क्रॉस होने के बाद अपने हाथों को मनपसंद मुद्रा में रखें। अपनी सिर और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और लंबी गहरी सांस लें। अब अपने सिर को धीरे से नीचे की तरफ लेकर जाएं और ठोड़ी को गले से छूने की कोशिश करें। इसी आसान को थोड़ी देर बाद दूसरे पैर को ऊपर रखकर अभ्यास करें।