Tuesday, September 17, 2024
Homeलाइफस्टाइलये फूड करेंगे कमजोर हड्डियां को मजबूत

ये फूड करेंगे कमजोर हड्डियां को मजबूत

Strengthen Bones: उम्र बढ़ने साथ ही हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और इनमें दर्द या अकड़न शुरू हो जाती हैं, खासकर महिलाओं के शरीर में ऐसा ज्यादा देखने को मिलता है। हड्डियों के कमजोर होने पर हमें अपने डेली लाइफ के जरूरी काम करने में भी परेशानी पेश आ सकती है, इसलिए जरूरी है कि हम इसकी सेहत का खास ख्याल रखें और अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दें।

अगर आपकी डाइट में पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते है तो शरीर के हर हिस्से का फंक्शन प्रभावित होता है चाहे फिर मेटाबॉलिज्म हो, इम्यून सिस्टम, हार्ट हो या ब्रेन। ऐसा ही हड्डियों के साथ भी है। अगर आप पर्याप्त न्यट्रिशन नहीं ले रहे हैं तो हड्डियं कमजोर हो सकती हैं और इनके टूटने का रिस्क बढ़ जाता है।

न्यूट्रिएंट्स बेस्ड फूड खाने होंगे

मसूड़ों का गिरना, कमजोर नाखून, हड्डी में दर्द और लगातार ऐंठन आदि कुछ संकेत हैं जो बताते हैं कि आपकी हड्डियां पहले की तुलना में कम स्वस्थ हैं। हड्डियों के मजबूत न होने से ऑस्टियोपोरोसिस का रिस्क रहता है। इससे बचने के लिए आपको स्वस्थ खाना चाहिए और कसरत करनी चाहिए।
हड्डियां मजबूत रहे तो इसके लिए आपको कैल्शियम और विटामिन डी समेत कई न्यूट्रिएंट्स बेस्ड फूड आइटम्स खाने होंगे। डाइटीशियन ने बताया कि हमें बोन हेल्थ के लिए कौन कौन सी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। हम यहां बता रहे हैं कुछ फूड्स जो आपकी हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद करेंगे-
दूध और मिल्क प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, ओट्स, खिचड़ी, होल ग्रेन, फल, गाजर, मटर, मखाना, अंजीर, सलाद,नट्स, अंडा, पालक।

इन बातों पर दें ध्यान

सलाद को आप भोजन के साथ खाएं।
में 2 बार दूध जरूर पिएंगे क्योंकि ये कैल्शियम रिच सुपरफूड है।
इसके साथ आप लो फैट मिल प्रोडक्ट्स भी खा सकते हैं।
दालों का सेवन रेगुलर करें।
अंडे और बाकी नॉन वेज आइटम्स खाने से हड्डियों मजबूत होती है।
8 से 10 ग्लास पानी रोज पिएं।
आप जूस भी पी सकते हैं।
रोज आधे घंटे टहलें या हेवी वर्कआउट करें।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group