Sunday, April 2, 2023
Homeमध्यप्रदेशआज से राजधानी में बिखरेगी छठ पूजा की छटा

आज से राजधानी में बिखरेगी छठ पूजा की छटा

भोपाल । शहर में अब छठ पूजा की छटा बिखरेगी। राजधानी में निवासरत भोजपुरी समाज के लोगों ने छठ पूजा की तैयारियां शुरू कर दी है। चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव 28 से 31 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। छठ पूजा का मुख्य कार्यक्रम 30 अक्टूबर को होगा। घाटों पर भोजपुरी समाज के लोग डूबते सूर्य को अघ्र्य देंगे। इस बार शहर में 40 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। शहर में समाज की आबादी लगभग साढ़े तीन लाख है और सर्वाधिक आबादी गोविंदपुरा क्षेत्र में है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। अन्ना नगर शाखा ग्राउंड, सुभाष नगर दुर्गा मंदिर, एकतापुरी दशहरा मैदान, राजेंद्र नगर, करोंद पर तैयार किए जा रहे छठ पूजा स्थलों का जायजा लिया और जल कुंडों की साफ-सफाई, स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था और छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस मौके पर महापौर मालती राय, एमआइसी सदस्य अशोक वाणी ,आनंद अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
खटलापुरा घाट, सरस्वती मंदिर अवधपुरी,काली मंदिर घाट,पांच नंबर, विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, शीतला माता मंदिर फतेहगढ़, ओल्ड सुभाष नगर दुर्गा मंदिर, बैरागढ़ विसर्जन घाट, कर्बला पम्प हाउस, मालीखेड़ी, नीलबड़, घोडा़ पछाड़ डैम, बाग मुगालिया एक्सटेंशन, हथाईखेड़ा डैम, विश्वकर्मा मंदिर बाग सेवनिया, अमराई पार्क सहित शहर और आसपास भी छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा।
भोजपुरी एकता मंच की ओर से शीतलदास की बगिया कमला पार्क में छठ पूजा का मुख्य आयोजन किया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। घाट को माता की चुनरी थीम पर सजाया जाएगा। यहां सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की जाएगी, इसके बाद तालाब में 2100 दीपों से दीपदान किया जाएगा और नौका विहार, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी होगी, जो काफी आकर्षण का केंद्र होगी। छठ पूजा महोत्सव की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाए खाए व्रत के साथ होगी। इसी प्रकार 29 अक्टूबर को खारना होगा और 30 अक्टूबर को महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group