Thursday, October 5, 2023
Homeदेशतत्काल मदद पहुंचाने में कारगर साबित हो रहा है रेल मदद एप

तत्काल मदद पहुंचाने में कारगर साबित हो रहा है रेल मदद एप

भोपाल। रेल यात्रियों को तत्काल मदद पहुंचाने में रेल मदद एप कारगर साबित हो रहा है। भोपाल रेल मंडल में इस एप पर बीते 19 माह में 7038 यात्रियों ने मदद मांगी है, जिन्हे तुरंत चिकित्सकीय सहायता एवं मदद पहुंचाई गई है। जिसमें वर्ष 2022-23 में कुल 5817 यात्रियों को एवं इस वर्ष 2023-24 में जून 2023 तक 1221 यात्रियों मदद प्रदान की गई है।
दरअसल, भारतीय रेलवे से देशभर में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। इस दौरान यात्रियों को कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भरतीय रेलवे ने ‘रेल मदद’ एप तैयार किया है। कोई भी पैसेंजर इस एप के जरिए रेल सफर के दौरान आने वाली सभी दिक्कतों का समाधान पा सकते हैं। इसके ही अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। इस सर्विस को एप, वेबसाइट, ईमेल, पोस्ट, सोशल मीडिया और एक हेल्पलाइन सर्विस के माध्यम से भी उपयोग किया जा सकता है। आम यात्री एप पर कुछ इस तरह से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अगर किसी शिकायतकर्ता के पास स्मार्टफ ोन नहीं है या इंटरनेट नहीं चल रहा है, तो आप भारतीय रेलवे के हेल्प लाइन नंबर 139 पर शिकायत कर सकते हैं। इस नंबर पर फ ोन करके अपनी किसी भी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध

वरिष्ठ मण्डल वार्णिय प्रबन्धक रश्मि बघेल नें कहा कि यात्रा के दौरान चाहे गर्भवती महिलाओं का मामला हो, गम्भीर चिकित्सकीय स्थिति हो, जीवन बचाने के लिए रक्त अथवा ऑक्सीजन की आवश्यकता हो, बच्चे खो गए हों या कोई अन्य सहायता हो, भोपाल मंडल हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments