Sunday, September 8, 2024
HomeराजनीतिLok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण का मतदान समाप्त, कुल 57.47 फीसदी...

Lok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण का मतदान समाप्त, कुल 57.47 फीसदी वोटिंग…महाराष्ट्र में सबसे कम तो पश्चिम बंगाल में हुई बंपर वोटिंग

नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Elections 2024) का पांचवें चरण में आज यानी 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान पूरा हो गया। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग पूरी हो गई है। इस दौरान देश भर में कुल 57.47 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में हुआ। यहां कुल 48.88 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुआ। यहां पर 73 फीसदी वोटिंग हुई। 

पांचवें चरण में कई बड़े दिग्गजों की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य,उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज शामिल हैं। पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा।

शाम 5 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत

उत्तर प्रदेश 55.80
ओडिशा 60.55
जम्मू कश्मीर 54.21
झारखंड 61.90
पश्चिम बंगाल 73.00
बिहार 52.35
महाराष्ट्र 48.66
लद्दाख 67.15

फ़िल्मी हस्तियों ने डाला वोट

लोकसभा के पांचवे  मतदान को लेकर फ़िल्मी जगत में कलाकारों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही पोलिंग बूथ में कलाकारों का ताता लगा रहा। फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से लेकर, सुनील शेट्टी, आमिर खान और किरण राव, शाहरुख़ खान, ऋतिक रोशन, इमरान हाश्मी, शबाना आज़मी, गोविंदा और धर्मेंद्र समेत अनिल कपूर, अभिनेता टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, अरबाज खान, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भी वोट किया।  

जम्मू कश्मीर में पिछले 40 सालका रिकॉर्ड टूटा

जम्मू कश्मीर के बारामुला से सबसे सकारात्मक खबर आई, जहां पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। वहां 54.21% का टर्नआउट रहा। इससे पहले 1984 में 58.84% मतदाताओं ने पोलिंग में हिस्सा लिया था। अलगाववादियों-आतंकियों ने चुनाव का बॉयकॉट किया था, जिसका कोई असर नहीं हुआ। मुंबई के सियोन क्षेत्र में लिटिल एंगेल्स स्कूल में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group